Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ छेड़ी जंग, सैन्य हमले में मारे गए 25 लोग

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 05:32 AM (IST)

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दो और देशों के बीच जंग छिड़ गई है। अजरबैजान ने फिर से आर्मेनिया के खिलाफ जंग छेड़ दी है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अजरबैज ...और पढ़ें

    Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ छेड़ी जंग, सैन्य हमले में मारे गए 25 लोग (फोटो एपी/एएफपी)
    Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ छेड़ी जंग, सैन्य हमले में मारे गए 25 लोग (फोटो एपी/एएफपी)

    HighLights

    1. अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ छेड़ी जंग।
    2. सैन्य हमले में 25 लोग मारे गए।

    काराबाख, रायटर। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दो और देशों के बीच जंग छिड़ गई है। अजरबैजान ने फिर से आर्मेनिया के खिलाफ जंग छेड़ दी है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, अजरबैजान ने आर्मेनिया के नियंत्रित वाले काराबाख में मंगलवार को तेजी से हमले किए, जिसमें 25 लोग मारे गए हैं।

    सैन्य हमले में 25 लोग मारे गए

    आर्मेनिया के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ जंग छेड़ दी। अजरबैजान के सैन्य हमले में मंगलवार को 25 लोग मारे गए। इसमें दो नागरिक भा शामिल है। इसके अलावा अजरबैजान के हमले में 138 लोग घायल हुए है।

    यह भी पढ़ें- Azerbaijan: काराबाख में बारूदी सुरंगों के विस्फोट में छह लोगों की मौत, अजरबैजान ने अर्मेनिया पर लगाया आरोप

    अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ छेड़ी जंग

    बता दें कि अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ मंगलवार को जंग का एलान कर दिया। अजरबैजान ने आर्मेनिया के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। इसमें आर्मेनिया के नियंत्रण वाला नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र भी शामिल है। अजरबैजान इस क्षेत्र पर कब्जा चाहता है। इसलिए उन्होंने यहां हमले तेज कर दिए हैं।

    बारूदी सुरंगों के विस्फोट में छह लोगों की मौत

    इससे पहले काराबाख में बारूदी सुरंगों के विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी। इन मौतों को लेकर अजरबैजान ने अर्मेनिया पर आरोप लगाया था। बारूदी सुरंगों के विस्फोट में मारे गए सभी लोग अजरबैजान के नागरिक थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'यूक्रेन में नरसंहार के लिए रूस जिम्मेदार, बच्चों को सीखा रहे नफरत का पाठ', UNGA में बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की