Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूरोप में नदी सूखी तो दिखे 80 साल पुराने युद्धपोत, दूसरे विश्व युद्ध के जख्म हुए ताजा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:21 PM (IST)

    यूरोप में भीषण गर्मी और कम बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी घट गया है, जिससे सर्बिया की डेन्यूब नदी में द्वितीय विश्व युद्ध के 80 साल पुराने युद्धप ...और पढ़ें

    HighLights

    1. यूरोप में भीषण गर्मी से नदियां सूख रही हैं।

    2. डेन्यूब नदी में 80 साल पुराने युद्धपोत दिखे।

    3. इनमें बिना फटे गोला-बारूद होने का खतरा।

    डिजिटल डेस्क, बेलग्रेड। यूरोप में हीटवेव से लोग काफी परेशान हैं। सर्बिया में इतनी गर्मी पड़ रही है कि अब नदियों का जल-स्तर काफी कम होता जा रहा है।

    यूरोप में जहां नदियां सूख रही हैं, वहीं जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। विश्लेषकों का कहना है कि तेज गर्मी और कम बारिश की वजह से नदियों में पानी घटता जा रहा है।

    नदियों में डूबे युद्धपोत आ रहे नजर

    यूरोप में गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि नदियों में डूबे युद्धपोत भी नजर आने लगे हैं। इतिहासकारों का मानना है कि ये युद्धपोत दूसरे विश्व युद्ध के समय के हैं।

    युद्धपोत की सामने आई तस्वीरों में जहाज का कंट्रोल वाला हिस्सा, तोपें और जंग लगा लोहे का ढांचा दिख रहा है। ये युद्धपोत 1944 के समय के हैं।

    Europe Heatwave (6)

    दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1944 में जब नाजी जर्मनी की सेना पीछे हटी, तब उन्होंने खुद से ही अपने युद्धपोत यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी नदी डेन्यूब में डुबो दिए। ये नदी जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट से निकलकर 10 देशों से बहती हुई काला सागर में गिरती है।

    इन युद्धपोत के दिखने से एक डर यह भी सताने लगा है कि कहीं इन जहाजों में बिना फटे गोला-बारूद भी हो सकते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि नदियों का पानी और कम होने पर इन गोला-बारूद के फटने का खतरा बढ़ सकता है।

    यूरोप में नदियों का पानी कम होने से नावों की आवाजाही पर असर पड़ा है, जिससे माल ढुलाई के काम पर असर पड़ा है। यहां तक कि इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन पर भी खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि वहां भी पानी की कमी होने लगी है।

    Train Travel (1)

    यह भी पढ़ें- THAAD से पैट्रियट तक... खत्म हो गया अमेरिका का डिफेंस सिस्टम; ईरान युद्ध में फिनिश मिसाइल इंटरसेप्टर?

    खबरें और भी