Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खामेनेई की फोटो से सिगरेट जलाने वाली लड़की ने मनाया ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत का जश्न, वीडियो हो रहा वायरल

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 11:53 AM (IST)

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद, एक महिला का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पहले खामेनेई की तस्वीर जलाक ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल के साझा हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान में अशांति के बीच कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला ने खामेनेई की फोटो जलाकर उससे सिगरेट जलाई थी।

    खामेनेई की मौत के बाद इस महिला का नया वीडियो सामने आया है। खामेनेई की मौत पर महिला खुशी से झूमती नजर आ रही है।

    खामेनेई की मौत का मनाया जश्न

    इस महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज रविवार, 1 फरवरी को एक पोस्ट शेयर किया है। कनाडा की रहने वाली मोर्टिसिया एडम्स नाम की इस महिला ने कनाडा से ही ईरान सरकार के खिलाफ एक रैली में पार्टी करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।

    मोर्टिसिया एडम्स खुद को ईरानी रिफ्यूजी बताती हैं। खामेनेई की मौत पर महिला ने लिखा, 'मैंने कहा था कि हम तुम्हारी कब्र पर नाचेंगे, है ना?'

    कनाडा में चल रही पार्टी में यह महिला ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर डांस करती नजर आई। खामेनेई की मौत के बाद मोर्टिसिया एडम्स ने एक के बाद एक कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

    ईरान में दहशत का माहौल

    ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान में कई मिसाइलें दागी गईं।

    ईरान ने भी इजरायल पर पलटवार करते हुए हमला किया। वहीं सात देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया।

    यह भी पढ़ें- ईरान में कैसे होता है सुप्रीम लीडर का चयन? खामेनेई के बेटे मोजतबा को सत्ता मिलना तय

    यह भी पढ़ें- बर्मिंघम जा रही पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट में फंसी, सोशल मीडिया पर शेयर की आप बीती

    खबरें और भी