Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में भारत से सटे सुनसरी जिले में युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू जारी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:12 PM (IST)

    नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू जारी।

    2. एक व्यक्ति की मौत, कई अन्य घायल हुए हैं।

    3. दो धार्मिक समुदायों के बीच विवाद से तनाव बढ़ा।

    डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में भारत से सटे सुनसरी जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू लागू जारी है। सांप्रदायिक हिंसा का बाद तनाव बना हुआ है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

    सुनसरी जिला प्रशासन कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कई इलाकों में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

    DAO द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, पूरे हरिनगर और देवघगंज ग्रामीण नगरपालिकाओं में प्रतिबंध लगाए गए हैं, जबकि हरारिनगर, भुताहा, कप्तानगंज, घुस्की और देवगंज के पांच इलाकों में कर्फ्यू लागू है। प्रशासन ने इलाकों में रैलियों, प्रदर्शनों, सार्वजनिक सभाओं, धरनों और चार से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर रोक लगा दी है।

    यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए सुनहरी जिले से गुजरने वाले ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर्फ्यू हटा लिया गया था। इसे दोपहर 3 बजे फिर से लागू कर दिया गया।

    जिले में ये प्रतिबंध पहली बार सोमवार को लगाए गए थे, जब रविवार को कप्तानगंज इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी।

    दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान हुआ विवाद

    पुलिस ने बताया कि दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान हुए विवाद के बाद भिड़ रहे समूहों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    दक्षिण-पूर्वी नेपाल में भारत के बिहार राज्य की सीमा पर स्थित सुनसरी, दोनों देशों के बीच एक अहम ट्रांजिट और कमर्शियल कॉरिडोर है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- नेपाल में तनाव, बिहार के अररिया में अलर्ट: सीमावर्ती गांवों में DM-SP ने डाला डेरा, सुरक्षा चाक-चौबंद


    खबरें और भी