विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telegram CEO Arrest: टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव गिरफ्तार, फ्रांस में हवाई अड्डे पर पकड़ा गया

Published: Sun, 25 Aug 2024 03:39 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2024 05:56 AM (IST)

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर ...और पढ़ें

टेलीग्राम के सीईओ फ्रांस में गिरफ्तार। (फोटो- रॉयटर्स)
टेलीग्राम के सीईओ फ्रांस में गिरफ्तार। (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. बॉर्गेट हवाई अड्डे पर किया गया गिरफ्तार।
  2. निजी विमान से यात्रा कर रहे थे पावेल डुरोव।
  3. गिरफ्तारी पर टेलीग्राम ने नहीं दी प्रतिक्रिया।

रॉयटर्स, पेरिस। टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के सीईओ पावेल डुरोव को फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी टीएफ वन टीवी ने साझा किया। जानकारी के मुताबिक टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को शनिवार शाम को पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। टीएफ वन के मुताबिक डुरोव अपने निजी जेट से यात्रा कर रहे थे। हालांकि टेलीग्राम ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स की वापसी पर आ गया बड़ा अपडेट, नासा ने बताया- कब-कैसे और किससे धरती पर लौटेंगी?

टेलीग्राम को फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट के बाद प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में पहचान मिली है। इसका लक्ष्य अगले साल एक बिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना है। दुबई में स्थित टेलीग्राम की स्थापना रूसी मूल के डुरोव ने की थी। उन्होंने 2014 में रूस छोड़ दिया था।

तो इस वजह से किया गया गिरफ्तार!

जानकारी के मुताबिक डुरोव को टेलीग्राम एप से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल,टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर फ्रांस पुलिस ने जांच केंद्रित की है। पुलिस कहना है कि मॉडरेटर की कमी की वजह से मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधि को बेरोकटोक जारी रखने की अनुमति मिली।

डुरोव के पास 15.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति

डुरोव अजरबैजान से फ्रांस पहुंचे थे। फोर्ब्स के मुताबिक डुरोव के पास कुल 15.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। डुरोव ने कहा कि कुछ सरकारों ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, लेकिन ऐप, जिसके अब 900 मिलियन सक्रिय उपयोगकर्ता हैं, को "तटस्थ प्लेटफ़ॉर्म" बना रहना चाहिए। इस बीच कई रूसी ब्लॉगर्स ने रविवार को दोपहर में दुनिया भर में फ्रांसीसी दूतावासों पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: जर्मनी में उत्सव के दौरान चाकू से हमले में तीन की मौत, आठ लोग घायल; इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।