Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine War: इन सर्दियों में यूक्रेन के लिए बढ़ सकती है मुसीबत, थकावट से जूझ रहे सैनिक

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 08:15 PM (IST)

    Russia Ukraine War। रूस और यूक्रेन के बीच 21 महीने से जंग जारी है। इस दौरान यूक्रेनी सैनिक चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। उनका मानना है कि अगर लंबे समय ...और पढ़ें

    Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 21 महीने से जंग जारी
    Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 21 महीने से जंग जारी

    HighLights

    1. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 21 महीने से जंग जारी
    2. चैन से नहीं सो पा रहे यूक्रेनी सैनिक
    3. लंबे समय तक युद्ध चलने से यूक्रेन को है खतरा

    केमिन्ना, रायटर। Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से जंग जारी है। अब युद्ध फिर से शीत ऋतु पर पहुंच गया है। यूक्रेनी सैनिक लगातार युद्ध लड़ने से थकावट महसूस कर रहे हैं।

    चैन से नहीं सो पा रहे यूक्रेनी सैनिक

    न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन में एक 26 वर्षीय सैनिक इस्टेरीक केमिन्ना के पास लड़ाई लड़ रहे हैं।वे पूरी तरह थके हुए हैं। गोलीबारी की वजह से वे सो भी नहीं पा रहे हैं। यूक्रेनी सैनिकों को पता है कि रूस के पास बड़ी सेना है। इसके साथ ही, हथियार और गोला-बारूद भी ज्यादा हैं।

    (इस्टोरीक)

    लंबे समय तक युद्ध चलने से यूक्रेन को ही खतरा

    यूक्रेन के कमांडर-इन- चीफ वेलेरी जालुजनी (Valery Zaluzhnyi) ने कहा कि लंबे समय तक युद्ध चलने से यूक्रेन को ही खतरा है। इस समय युद्ध का 21वां महीना चल रहा है। हालांकि, जालुजनी ने कहा कि पश्चिमी सहयोगी अगर ड्रोन और अन्य हथियारों कई अधिक आपूर्ति देते हैं तो युद्ध को यूक्रेन के पक्ष में मोड़ा जा सकता है।

    (इस्टोरीक)

    इस्टोरीक लुहान्स्क क्षेत्र के सेरेब्रियांस्की जंगल में 67वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड की राइफल्स बटालियन में काम करते हैं। यहां के अधिकांश भाग पर रूस का कब्जा है।

    गोलों से भरीं खाइंया

    युद्ध की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खाइयां गोलों से भर गई हैं। पेड़ आधा जलकर टूट गए हैं। इस तरह की लड़ाई पूर्वोत्तर में रूस के बेलगोरोड क्षेत्र से लगी सीमा से लेकर दक्षिण में काला सागर तक चल रही अग्रिम मोर्चों पर चल रही है।

    यह भी पढ़ें: Israel-Ukraine के लिए सहायता हो मंजूर, अमेरिकी संसद से रक्षा मंत्री ऑस्टिन और विदेश मंत्री ब्लिंकन का आग्रह

    कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

    न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, अब तक जंग में हजारों सैनिक मारे गए हैं। युद्ध के खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सर्दियों में तोपखाने प्रमुख हथियार होंगे। उत्तर कोरिया से होने वाली आपूर्ति से रूस को युद्ध में मदद मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Greater Noida: रूस-यूक्रेन, हमास-इजरायल के बीच जंग से पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द ने जताई विश्व युद्ध की आशंका

    (यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के अवदीवका शहर में एक पुलिस अधिकारी एक क्षतिग्रस्त आवासीय इमारत के पास से गुजरता हुआ।)

    रूस ने जारी रखा यूक्रेन पर हमला

    रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से लगातार यूक्रेन पर हमला करना जारी रखा है। इस हमले में हजारों नागरिक मारे गए। हीटिंग, बिजली और परिवहन के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।