विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत', पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप

Published: Wed, 12 Aug 2026 04:05 PM (IST)

पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में मौत का दावा किया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

पाक पत्रकार ने इमरान खान की मौत का किया दावा (फाइल फोटो)

पाक पत्रकार ने इमरान खान की मौत का किया दावा (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो चुकी है। यह दावा एक सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार ने किया है। पिछले कई महीनों से पूर्व पीएम को लेकर यह खबर थी कि वे जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। 

एमी-नॉमिनेटेड पत्रकार वजाहत सईद खान ने अपने दावे में कहा है कि, 'सेना के तीन वरिष्ठ सूत्रों ने उन्हें बताया कि उन्हें लगता है कि इमरान की जेल में मौत हो सकती है।'

वजाहत का यह दावा ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं। मंगलवार को इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (PTI) के सहयोगियों ने शिकायत की कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत को लेकर चिंता के बावजूद उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

20 लाख समर्थक करेंगे जेल का घेराव 

खान की सेहत को लेकर बढ़ती चिंता अब एक बड़े टकराव की वजह बन रही है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI नेता सोहेल अफरीदी ने दावा किया है कि 20 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के युवाओं में पनप रहे गुस्से को संभालना मुश्किल हो सकता है खासकर उस 'हाइब्रिड शासन' के लिए जिसके मुखिया CDF फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं।

PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक एक 'लॉन्ग मार्च' निकालने का ऐलान किया है, साथ ही धमकी दी है कि अगर इमरान के परिवार और डॉक्टरों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई, तो वे उससे पहले भी विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं।

अमेरिका भी बना रहा दबाव

पाकिस्तानी सरकार पर देश के बाहर से भी दबाव बन रहा है। अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को पत्र लिखकर इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की हिरासत की स्थितियों का मुद्दा सीधे इस्लामाबाद के सामने उठाने को कहा है।

उनके पत्र में इमरान को लंबे समय तक अकेले कैद में रखने और उनकी सेहत से जुड़े आरोपों पर UN के स्पेशल रैपोर्टियर की चिंताओं का जिक्र किया गया है।

जेल में क्यों हैं इमरान खान?

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 5 अगस्त, 2023 से जेल में हैं। वे 190 मिलियन पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं।

उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी इसी मामले में जनवरी 2025 में सात साल की सजा सुनाई गई थी। दोनों ने अपनी सजा को चुनौती दी है।

इमरान पर 9 मई, 2023 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामले भी चल रहे हैं, जिनमें PTI समर्थकों ने पूरे पाकिस्तान में सेना के ठिकानों (गैरीसन, चौकियां) पर हमले किए थे।

यह भी पढ़ें- आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज... पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई की उठी मांग, 100 से ज्यादा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- 1100 दिनों से जेल में बंद इमरान खान, नहीं मिल रहा हेल्थ अपडेट; बेटे ने कहा- तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत