Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit: भारत दौरे पर आए तो गिरफ्तार हो सकते हैं पुतिन! क्रेमलिन ने कहा- G20 समिट में नहीं होंगे शामिल

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 04:04 PM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ...और पढ़ें

    G20 समिट के लिए भारत नहीं आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन
    G20 समिट के लिए भारत नहीं आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

    मास्को, रायटर। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की सितंबर में भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने की कोई योजना नहीं है। क्रेमलिन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

    अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसका मतलब यह है कि विदेश यात्रा करते समय उन्हें गिरफ्तार किए जाने का जोखिम है। हालांकि, क्रेमलिन ने इसका खंडन किया है।

    ब्रिक्स की मीटिंग में शामिल नहीं हुए पुतिन

    इस सप्ताह भी पुतिन दक्षिण अफ़्रीका में उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह ब्रिक्स के नेताओं की एक मीटिंग में व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि वीडियो लिंक के जरिए भाग लिया था।

    पश्चिमी देशों पर बोला हमला

    पुतिन ने ब्रिक्स नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। रूस उस युद्ध को समाप्त करना चाहता है।

    दुनिया में अपना आधिपत्य जमाना चाहते हैं पश्चिमी देश

    पुतिन ने यह भी कहा कि पश्चिमी देश दुनिया में अपना आधिपत्य जमाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण यूक्रेन में गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि रूस अपनी संस्कृति , परंपराओं , भाषा और भविष्य के लिए लड़ रहे लोगों का समर्थन करेगा।