Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vladimir Putin: 'देश में तीन से अधिक बच्चे पैदा करें रशियन महिलाएं', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों से ऐसा क्यों कहा?

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 16 Feb 2024 05:12 AM (IST)

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रूसी परिवारों को देश के जातीय अस्तित्व की खातिर क ...और पढ़ें

    पुतिन ने रूस के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने का किया आग्रहः राष्ट्रपति पुतिन। फोटोः रायटर।
    पुतिन ने रूस के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने का किया आग्रहः राष्ट्रपति पुतिन। फोटोः रायटर।

    HighLights

    1. पुतिन ने रूस के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने का किया आग्रहः राष्ट्रपति पुतिन
    2. रूस में 1990 के दशक से लगातार गिर रही है जन्म दर

    रायटर, मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रूसी परिवारों को देश के जातीय अस्तित्व की खातिर कम से कम दो बच्चे पैदा करने चाहिए और अगर इसे विकसित और फलना-फूलना है तो तीन या अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए।

    रूस में लगातार गिर रही जन्म दर

    पुतिन ने उरल्स क्षेत्र में एक टैंक फैक्ट्री में कर्मचारियों से कहा कि अगर रूस के लोगों को अपनी पहचान बनाए रखनी है तो प्रति परिवार को कम से कम दो बच्चे पैदा करनी चाहिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस में जन्म दर 1990 के दशक से लगातार गिर रही है।

    यह भी पढ़ेंः Israel–Hamas war: इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर मारे छापे, हमास ने कहा- हमले में हुई एक मरीज की मौत

    यूक्रेन से संघर्ष में रूस में इतने लाख लोगों की हुई मौत

    वहीं, पिछले वर्ष फरवरी माह में शुरू हुए यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद से देश में तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रूस की जनसंख्या को बढ़ाना आने वाले दशकों के लिए हमारा लक्ष्य होगा। दो साल पहले यूक्रेन में युद्ध शुरू करने के बाद से रूस के कई लोगों की मौत हुई है।

    इतना ही नहीं, हजारों लोग संघर्ष के विरोध में या लड़ने के लिए बुलाए जाने के डर से देश छोड़कर भाग गए हैं।

    यह भी पढ़ेंः ट्रंप और बाइडन को लेकर क्या है पुतिन का स्टैंड? बोले- अमेरिकी प्रशासन की स्थिति बेहद हानिकारक

    खबरें और भी