पानी पर तैरकर हवा में भरी उड़ान... रूस के 40 टन वजन वाले Be-200 एम्फीबियस एयरक्राफ्ट की क्या है खासियत?
रूस का 40 टन वजनी Be-200 एम्फीबियस एयरक्राफ्ट जमीन और पानी दोनों पर चलने में सक्षम है। ...और पढ़ें
HighLights
40 टन वजनी Be-200 जमीन और पानी दोनों पर चलता है
14 सेकंड में 12,000 लीटर पानी भरकर आग बुझाता है
720 किमी/घंटा रफ्तार, 3850 किमी रेंज, बहुउपयोगी एयरक्राफ्ट
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस दुनियाभर में अपने ताकतवर एयरक्राफ्ट के लिए जाना जाता है। रूस के एक पास एक से बढ़कर एक पावरफुल एयरक्राफ्ट मौजूद हैं। इन्ही में से एक है 40 टन वजन वाला Beriev Be-200 एम्फीबियस एयरक्राफ्ट। आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत?
इस एयरक्राफ्ट का नाम इसकी क्षमता के अनुसार रखा गया है। मतलब यह है कि एयरक्राफ्ट जमीन और पानी दोनों पर चलने वाला में सक्षम है। 40 टन वजन वाला यह एयरक्राफ्ट जब पानी पर चलता है तो देखने वालों के होश उड़ जाते हैं।

Be-200 एम्फीबियस एयरक्राफ्ट की खासियत
आग बुझाने के लिए बने इस जेट-पावर्ड एयरक्राफ्ट की खासियत यह है कि यह पानी की सतह पर तेजी से चलते हुए सिर्फ 14 सेकंड में ही 12000 लीटर पानी भर सकता है। इसका उपयोग मुख्य रूस से जंगल की आग बुझाने के लिए किया जाता है।
इसमें दो D-436TP टर्बोफैन इंजन लगे हैं, यह 720 km/h तक की स्पीड पकड़ सकता है और इसकी रेंज लगभग 3850 किलोमीटर है।
किस काम में आता है एयरक्राफ्ट?
कॉन्फिग्रेशन के आधार पर, यह एयरक्राफ्ट 72 यात्रियों या आग बुझाने के मिशन के लिए लगभग 12 टन पानी ले जा सकता है।
हालांकि इसे मुख्य रूप से आग बुझाने वाले एयरक्राफ्ट के तौर पर जाना जाता है, लेकिन Be-200 का इस्तेमाल समुद्री गश्त, कार्गो ट्रांसपोर्ट और खोज-और-बचाव अभियानों के लिए भी किया जाता है।

इसकी नाव जैसी बनावट इसे जमीन और पानी, दोनों जगहों से काम करने में सक्षम बनाती है। जिससे यहीं वजह है कि यह एयरक्राफ्ट दुनिया के सबसे बेहतरीन एम्फीबियस फायरफाइटिंग एयरक्राफ्ट में से एक है।
इस तरह की इंजीनियरिंग दिखाती है कि जब हर सेकंड कीमती हो, तो एयरक्राफ्ट का इनोवेटिव डिजाइन किस तरह लोगों की जान, जंगलों और समुदायों को बचाने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन के जपोरिजिया में रूसी हमले में तीन मरे, एक अपार्टमेंट ब्लॉक की सात मंजिलों में लगी आग
यह भी पढ़ें- यूक्रेन-रूस से पश्चिम एशिया युद्ध तक... 70 भारतियों की मौत, सरकार ने जताई गहरी चिंता