Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मेक इन इंडिया का डंका रूस में भी बजा, PM मोदी की नीतियों की तारीफ कर पुतिन ने कहा, 'सही काम कर रहे हैं'

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 09:03 AM (IST)

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Putin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा की है। 12 सितंबर को रूसी बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में ...और पढ़ें

    पुतिन ने की PM मोदी की नीतियों की तारीफ (Image: ANI)
    पुतिन ने की PM मोदी की नीतियों की तारीफ (Image: ANI)

    HighLights

    1. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ
    2. पुतिन ने किया मेक इन इंडिया का जिक्र
    3. मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में 'सही काम' कर रहे पीएम मोदी: पुतिन

    व्लादिवोस्तोक, (रूस), एजेंसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पुतिन ने मंगलवार (12 सितंबर) को पीएम मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा की मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में 'सही काम' कर रहे हैं। पुतिन ने 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) में रूसी निर्मित कारों पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की है। 

    पुतिन ने कहा कि घरेलू स्तर पर निर्मित ऑटोमोबाइल का उपयोग किया जाना चाहिए और भारत पहले ही पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी नीतियों के माध्यम से इसका उदाहरण पेश कर चुका है। 

    पुतिन ने किया मेक इन इंडिया का जिक्र

    फोरम में एक संबोधन में पुतिन ने कहा, 'आप जानते हैं, हमारे पास तब घरेलू स्तर पर निर्मित कारें नहीं थीं, लेकिन अब हमारे पास हैं। यह सच है कि वे मर्सिडीज या ऑडी कारों की तुलना में अधिक मामूली दिखती हैं, जिन्हें हमने भारी मात्रा में 1990 के दशक में खरीदा था। लेकिन, यह कोई मुद्दा नहीं है। मुझे लगता है कि हमें अपने कई साझेदारों का अनुकरण करना चाहिए, उदाहरण के लिए, भारत। वे भारतीय निर्मित वाहनों के निर्माण और उपयोग पर केंद्रित हैं। मुझे लगता है कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री मोदी सही काम कर रहे हैं। 

    इसे भी पढ़े: Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन के हवाई हमले से सेवस्तोपोल शिपयार्ड में लगी आग, 24 लोग हुए घायल

    इसे भी पढ़े: इटली में गंभीर संकट, रिकॉर्ड संख्या में लैम्पेडुसा द्वीप पहुंच रहे प्रवासी; PM मेलोनी के वादे का क्या हुआ?

    भारत से ले रहे पुतिन आइडिया

    पुतिन ने कहा कि रूस निर्मित ऑटोमोबाइल का उपयोग करना बिल्कुल ठीक है। पुतिन ने कहा, हमारे पास रूसी निर्मित ऑटोमोबाइल हैं और हमें उनका उपयोग करना चाहिए। इससे हमारे डब्ल्यूटीओ दायित्वों का कोई उल्लंघन नहीं होगा, बिल्कुल नहीं। यह राज्य खरीद से संबंधित होगा। पुतिन ने व्लादिवोस्तोक में कहा, हमें इस बारे में एक चेन बनानी चाहिए कि विभिन्न वर्गों के अधिकारी कौन सी कारें चला सकते हैं, ताकि वे घरेलू स्तर पर निर्मित कारों का उपयोग कर सकें।'

    जी20 में हुआ था इन देशों का समझौता

    पुतिन की यह टिप्पणी भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ द्वारा शनिवार को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद आई है। 

    खबरें और भी