यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में की गोलाबारी, एक ही घर के दो सदस्य की मौत; 3 घायल
रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में मंगलवार को गोलाबारी की। इस हमले में दो बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हुए। अभियोजक जनरल के क ...और पढ़ें

HighLights
- रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में की गोलाबारी
- इस गोलाबारी में दो लोगों की हुई मौत
- अवदीवका शहर में हुई गोलाबारी में दो महिलाएं घायल
कीव, एजेंसी।Russian Shelling East Ukraine: पिछले साल फरवरी 2022 से शुरू हुआ रूस और यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों तरफ से काउंटर अटैक का दौर जारी है। आज मंगलवार को रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में गोलाबारी की है। इस गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 3 घायल हुए है। अभियोजक जनरल के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।
डोनेट्स्क शहर के पश्चिम में क्रास्नोहोरिव्का शहर में हुई गोलाबारी से 84 वर्षीय महिला और 71 वर्षीय व्यक्ति की उनके घर में ही मौत हो गई। वहीं, इस हमले में एक महिला भी घायल हो गई। इसके अलावा अवदीवका शहर में हुई गोलाबारी में दो महिलाएं घायल हो गईं।
दो दिन पहले भी हुए थे रूसी हमले
रूस लगातार यह कहता आया है कि वह जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है। इस हमले से दो दिन पहले यानी 10 सितंबर को रूस ने सुबह-सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले किए थे। अधिकारियों ने कहा कि कीव और उसके क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक विस्फोट की आवाज गूंजती रही। इस दौरान शहर के कई केंद्रीय जिलों पर ड्रोन का मलबा भी गिरा नजर आया।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कीव में लगभग पांच विस्फोट सुनाई दिए गए और कई कारें क्षतिग्रस्त हुई। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
इसे भी पढ़े: Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर दागे मिसाइल, हमले में दो बच्चों समेत 25 की मौत
इसे भी पढ़े: यूक्रेन के ओड़ेसा शहर पर रूसी हमले की UNESCO ने की निंदा, कहा- विश्व धरोहर केंद्र को बनाया गया निशाना