Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन ड्रोन और मॉस्को का आसमान हुआ काला... यूक्रेन के हमले से रूस की राजधानी में मचा हड़कंप

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 07:49 PM (IST)

    यूक्रेन ने मॉस्को के कपोटन्या में तेल रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक पर ड्रोन हमला किया है। हमले के बाद टैंक में जोरदार धमाका हुआ। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. यूक्रेन ने मॉस्को की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया।

    2. कपोतन्या जिले में स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका हुआ।

    3. हमले के बाद रिफाइनरी से आग की लपटें उठीं।

    डिजिटल डेस्क, मॉस्को। यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को के कपोटन्या जिले में ऑयल रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक पर हमला किया। यह रिफाइनरी शहर की सबसे अहम फ्यूल-प्रोसेसिंग सुविधाओं में से एक है।

    सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्यूल स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी छत हवा में उड़ गई और आग लग गई। इसके बाद रिफाइनरी से आग की लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दिया।

    Moscow

    रूस की ऑयल रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला

    सोशल मीडिया पर हमले को लेकर सामने आए वीडियो में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी में स्टोरेज टैंक से टकराते यूक्रेनी अटैक ड्रोन का फुटेज दिखा, जिसमें टैंक का ढक्कन सैकड़ों फीट ऊपर उड़ता हुआ दिखाई दिया।

    मॉस्को से सामने आए वीडियो में धमाके के बाद का मंजर दिख रहा है। धमाके की वजह से टैंक का गोल मेटल का ढक्कन हवा में बहुत ऊपर उछल गया और पूरी जगह आग की लपटों और घने काले धुएं से घिर गई। उस जगह से आग का एक बहुत बड़ा गोला निकलता हुआ दिखाई दिया।

    ऑयल रिफाइनरी में ये धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर से भी आग की लपटों को देखा जा सकता था। इस धमाके के बाद आस-पास के इलाके को काले धुएं ने ढक दिया।

    Ukrainian Drone Hits Russian Refinery (1)

    तीन ड्रोन बने हमले की ताकत

    सैन्य विश्लेषकों और यूक्रेनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस अभियान में यूक्रेन ने लंबी दूरी तक मार करने वाले तीन प्रमुख ड्रोन का इस्तेमाल किया।

    एफपी-1 (FP-1)

    एफपी-1 यूक्रेन के प्रमुख लंबी दूरी के हमलावर ड्रोन में शामिल है। इसकी मारक क्षमता लगभग 700 से 1,500 किलोमीटर बताई जाती है। यह भारी विस्फोटक ले जाने में सक्षम है और ईंधन भंडार, रिफाइनरी तथा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है।

    खबरें और भी

    एएन-196 लियूती (An-196 Liutyi)

    यह फिक्स्ड-विंग कामिकाजे ड्रोन है, जिसकी अनुमानित मारक दूरी 1,000 किलोमीटर से अधिक है। इससे पहले भी इसका उपयोग रूसी एयरबेस, लॉजिस्टिक केंद्रों और ऊर्जा ढांचे पर हमलों में किया जा चुका है।

    बार्स (Bars) यूएवी

    इस हमले में सबसे चर्चित हथियार बार्स ड्रोन रहा। पारंपरिक प्रोपेलर वाले ड्रोन के विपरीत इसमें टर्बोजेट इंजन लगा है। इसकी अधिकतम गति करीब 700 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है, जिससे इसे रोकना काफी कठिन हो जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मॉस्को में रणनीतिक लक्ष्यों पर हमले के लिए बार्स ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

    यह भी पढ़ें- साइबेरिया में दबा 'रेयर अर्थ मटेरियल' खोदकर निकालेगा भारत, रूस ने की पेशकश; चीन को लगेगी मिर्ची