Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी की चपेट में आधा इंग्लैंड, सूखी और बंजर जमीन में बदला लंदन पार्क

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:53 PM (IST)

    इंग्लैंड भीषण गर्मी और सूखे की चपेट में है, जिससे लंदन का ब्लैकहीथ पार्क भी बंजर हो गया है। जुलाई 1868 के बाद सबसे सूखा महीना रहा और इस सप्ताह पांचवीं ...और पढ़ें

    लंदन के ब्लैकहीथ में सूखा। (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स।)

    लंदन के ब्लैकहीथ में सूखा। (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स।)

    डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड में कई बार पड़ी भीषण गर्मी की वजह से सूखे जैसे हालात बन गए हैं। लंदन का ब्लैकहीथ उस सूखे की चपेट में है जिसका असर इंग्लैंड के आधे हिस्से पर पड़ रहा है। पूरा वेल्स और इंग्लैंड का लगभग आधा हिस्सा प्रभावित हुआ है।

    यूके में जुलाई में होने वाली औसत बारिश का सिर्फ 35% ही पानी बरसा, जिससे 1868 के बाद से यह देश का सबसे सूखा जुलाई महीना रहा। इस वीकेंड यूके में एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी और अगले हफ्ते साल की पांचवीं बड़े पैमाने पर हीटवेव घोषित होने की संभावना है।

    जारी की गई चेतावनी

    रविवार से लेकर अगले हफ्ते तक दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में तापमान 30°C से ज्यादा हो सकता है। मंगलवार तक इंग्लैंड के ज्यादातर हिस्सों के लिए येलो हीट हेल्थ अलर्ट जारी किया गया है। इसमें स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल सेवाओं पर असर पड़ने और कमजोर लोगों की जान को ज्यादा खतरा होने की चेतावनी दी गई है।

    जैसे-जैसे बड़े पैमाने पर हीटवेव (लू) की स्थिति बनेगी आने वाले दिनों में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से इन अलर्ट को अपडेट किए जाने की संभावना है।

    कितनी गर्मी पड़ेगी?

    कुछ दिनों में तापमान फिर से औसत से ऊपर जाने लगेगा और इंग्लैंड और वेल्स के ज्यादातर हिस्सों में यह 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा। स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा, जहां तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही बादल छाए रहेंगे, थोड़ी बारिश होगी और तेज हवाए चलेंगी।

    खबरें और भी

    रविवार और अगले हफ्ते तापमान और बढ़ेगा। यूके के कई हिस्सों में तापमान हीटवेव (लू) की सीमा (जो जगह के हिसाब से 25 से 28 डिग्री सेल्सियस है) को पार कर जाएगा। इस गर्म मौसम के पूरे हफ्ते बने रहने की उम्मीद है, इसलिए कई जगहों पर लगातार तीन दिनों तक गर्मी का स्तर ऐसा रहेगा कि साल की पांचवीं बड़ी हीटवेव घोषित की जा सकेगी।

    यूनाइटेड किंगडम में यह गर्मी का मौसम पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा है। जुलाई का महीना यूके में अब तक का सबसे ज्यादा धूप वाला महीना रहा है और इंग्लैंड और वेल्स के लिए यह अब तक का सबसे सूखा जुलाई भी रहा है।

    यह भी पढ़ें: यूरोप में सदी का सबसे भयंकर सूखा, नदियों में नहीं बचा पानी; फसलें भी तबाह