विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: मोदी ने दत्तक पुत्र बनकर यूपी को दिया माई-बाप का दर्जा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 16 Feb 2017 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 06:21 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोद लिया बेटा बनकर उत्तर प्रदेश को माई-बाप का दर्जा दिया और वादा किया कि साथ निभाएंगे यूपी की तकदीर बदल देंगे।

उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: मोदी ने दत्तक पुत्र बनकर यूपी को दिया माई-बाप का दर्जा
उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: मोदी ने दत्तक पुत्र बनकर यूपी को दिया माई-बाप का दर्जा

बाराबंकी (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई और बाराबंकी में गोद लिया बेटा बनकर उत्तर प्रदेश को माई-बाप का दर्जा दिया और वादा किया कि आपका साथ निभाऊंगा। जो खुद का बेटा नहीं कर पाया वह गोद लिया बेटा करके दिखाएगा। यह बेटा यूपी की तकदीर बदल देगा। भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में हवा बनाने निकले मोदी ने हरदोई और बाराबंकी की सीटों को लक्ष्य किया। कुल 14 विधानसभा क्षेत्रों में 2012 में समाजवादी पार्टी को 12 और बसपा को दो सीटें मिली थी। पिछली बार पूरे बाराबंकी में सपा का कब्जा था इसीलिए वह पूरी रौ में अखिलेश सरकार पर हमलावर थे। किसान और दलित बहुल इन जिलों में मोदी किसानों और दलितों की समस्याओं पर केंद्रित रहे। मोदी ने कहा हिंदुस्तान में अगर कहीं दलितों पर सर्वाधिक अत्याचार होता तो वह उत्तर प्र्रदेश है। थानेदार यूपी के दलितों की शिकायत नहीं सुनता क्योंकि अखिलेश ने थानों को सपा का कार्यालय बना दिया है। सपा के सूबेदारों की मर्जी के बिना थानेदार कागज पर लिखता ही नहीं है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: अखिलेश बोले छीनने वालों से साइकिल बचाएं सपा जिताएं

सपा, बसपा और कांग्रेस में नफरत

मोदी सर्वाधिक हमलावर अखिलेश पर रहे लेकिन शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर कोने में सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रति भयंकर नफरत का माहौल है। उन्होंने सभा में उमड़ी भीड़ की ओर इशारा कर कहा कि दिल्ली में बैठे लोग एक बार यह सभा देख लें तो पता चल जाएगा कि आंधी कितनी तेज है। मैदान छोटा पड़ गया है। भीड़ मोदी के लिए उत्साह का पैमाना बन गयी थी। लाखों निगाहों के केन्द्र में बने मोदी बाराबंकी और हरदोई में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए बंजर हो गयी जमीन को उर्वरा करने में जुटे थे।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

अखिलेश को घर भेज देगी जनता

मोदी ने सीधे अखिलेश से सवाल करते हुए कहा कि पांच साल पहले पलक पांवड़े बिछाई जनता ने आपको सिर आंखों पर बिठा लिया। तब आपकी उम्र छोटी थी और जनता को लगता था कि यूपी के लिए कुछ करेंगे लेकिन अभी तो आपको फुर्सत नहीं है। 11 मार्च के बाद जनता आपको घर भेज देगी और तब हिसाब लगाइएगा कि चूक कहां हुई। चुनावी जनसभाओं में जनता से हामी भरवाने और सवाल खड़ा कर जनता के जवाब से ही अपनी बात आगे बढ़ाने की पुरानी शैली में ही उन्होंने सपा के काम बोलता है नारे की खूब खिल्ली उड़ाई। इसके लिए मोदी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी, गरीबों की बीमारी की चिंता और कानून-व्यवस्था की बदहाली के तर्क दिए।

यह भी पढ़ें- UP Election 2017 : लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेसवे ले जाने का वादा

पहली कैबिनेट में कर्ज माफ

मोदी ने किसानों से अपना रिश्ता जोड़ा। पहली कैबिनेट में किसानों की कर्ज माफी के भाजपा के संकल्प को दोहराते हुए मोदी ने सपा सरकार में किसानों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया। मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि दो माह पहले तक गांव-गांव जाकर 27 साल-यूपी बेहाल की बात करते थे। व्यंग्यात्मक लहजे में बोले अचानक क्या हो गया भाई गले लग गए। किसका डर लग रहा है? लोहिया जीवन भर कांग्रेस का विरोध करते रहे, लेकिन समाजवादी गले लग गए। अखिलेश आप तो डूबी नाव पर चढ़ गए। अब बचने का रास्ता खोजो। पिछली कई रैलियों में मोदी ने मायावती और राजकुमार कह कर बिजली पर किए गए कामों के आंकड़े पेश किए थे। उन्होंने कहा कि बुआ जी ने दो साल में 23 गांवों में और भतीजे ने सिर्फ तीन गांवों में बिजली लगवाई। गोद लिए यूपी के बेटे ने 1350 से अधिक गांवों में बिजली लगवाई। मोदी ने शुरुआत में ही बाराबंकी के लोधेश्वर महराज को नमन पर अपना भाषण शुरु किया था।

यह भी पढ़ें- Election: दिग्गजों के चुनावी अभियान से चढ़ रहा यूपी का सियासी पारा

मोदी का मंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा को कमाई, बच्चों को पढ़ाई और बुजुर्गों को दवाई, यही मेरा मंत्र है। उन्होंने कहा कि मैंने कैंसर, शुगर और दिल से जुड़े रोगों की दवाइयां इतनी सस्ती कर दी कि गरीब को सहूलियत मिलेगी। अपनी गरीबी की याद दिलाते हुए मोदी ने चिकित्सकों की महंगी चिकित्सा का भी ब्यौरा प्रस्तुत किया। मोदी ने अपराध पर प्रदेश सरकार को घेरा और कहा कि उत्तर प्रदेश में कट्टा राज है। यहां अवैध असलहों का सबसे ज्यादा कारोबार होता है। यहां सर्वाधिक कट्टे बनाए जाते हैं। उन्हीं से अपराध होता है। ये कौन बनाता है, कारोबार कौन करता है और बारूद कौन पहुंचाता है ये किसी से छिपा नहीं है। राजनीतिक हत्याओं में भी उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है। जो उभरता है उसे मार दिया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।