विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेकअप से पहले Live-in में रहे ये 10 सेलेब्रिटी-कपल, प्यार को नहीं मिली मंज़िल

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 10 Jul 2017 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 07:27 AM (IST)

कुछ रिश्ते मंज़िल पर पहुंचने से पहले ही बिखर जाते हैं। यहां तक कि लिव-इन रिलेशनशिप की डोर भी उन्हें बांधकर नहीं रख पाती।

ब्रेकअप से पहले Live-in में रहे ये 10 सेलेब्रिटी-कपल, प्यार को नहीं मिली मंज़िल
ब्रेकअप से पहले Live-in में रहे ये 10 सेलेब्रिटी-कपल, प्यार को नहीं मिली मंज़िल

मुंबई। मायानगरी में रिश्तों की माया भी बड़ी अजब है। कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो तमाम मुश्किलों को पार करते हुए अपना मुक़ाम हासिल कर लेते हैं, मगर कुछ रिश्ते मंज़िल पर पहुंचने से पहले ही बिखर जाते हैं। यहां तक कि लिव-इन रिलेशनशिप की डोर भी उन्हें बांधकर नहीं रख पाती। 

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ़ जग्गा जासूस में साथ आ रहे हैं, मगर दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने साथ में वक़्त बिताया, छुट्टियां मनायीं और कुछ महीनों तक लिव-इन में भी रहे, मगर शादी के मुक़ाम तक नहीं पहुंच पाये। 

यह भी पढ़ें: Breakup के बाद जब पर्दे पर साथ आये लवर्स, जग्गा जासूस में रणबीर-कटरीना

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की रिलेशनशिप भी इसी केटेगरी में आती है। लगभग 10 साल तक जॉन-बिपाशा साथ रहे। लिव-इन में रहते हुए कभी संबंधों को छिपाने की कोशिश नहीं की। ब्रेकअप के बाद जॉन और बिपाशा, दोनों ही शादी करके ज़िंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: पापा कहते थे बड़ा नाम करेगा, पर ये एक्टर्स तो वक़्त से पहले हो गये गुमनाम

अमृता सिंह से ब्रेकअप और करीना कपूर से रिलेशनशिप के बीच सैफ़ अली ख़ान की ज़िंदगी में इटेलियन सेलेब्रिटी रोज़ा केटेलानो आयी थीं। सैफ़ की ये रिलेशनशिप ज़्यादा समय के लिए नहीं थी, मगर सुर्खियों में रही। सुनने में आया था कि सैफ़ रोज़ा के साथ लिव-इन में रहे थे। 

यह भी पढ़ें: बैंग बैंग का सीक्वल नहीं अ जेंटलमैन, पर क़ुर्बानी से हुआ ये कनेक्शन

अभय देओल बॉलीवुड के एक्टिविस्ट एक्टर हैं और रिलेशनशिप के मामले में भी उनके ये तेवर दिखते हैं। वो अकेले ऐसे देओल हैं, जिन्होंने लिव-इन में रहने की हिम्मत दिखायी। मॉडल एक्ट्रेस प्रीति देसाई के साथ अभय चार साल तक लिव-इन में रहे। 

यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के वज़नदार एक्टर्स, किरदारों के लिए कभी होते हैं हल्के कभी भारी

बॉलीवुड में लिव-इन रिलेशनशिप की बातें भले ही अब ज़्यादा सुनायी देती हों, मगर प्रैक्टिस में ये काफ़ी वक़्त से है। कंगना रनौत और आदित्य पंचोली की लिव-इन रिलेशनशिप गॉसिप कॉलम्स का हिस्सा बनती रही है। हालांकि ये रिलेशनशिप कंगना की ज़िंदगी की कड़वी यादों में शामिल हो गयी। 

 

यह भी पढ़ें: मुश्किल में इंदु सरकार, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला, स्क्रीनिंग की मांग तेज़

 

 

विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल के बीच शॉर्ट टर्म अफ़ेयर हुआ था। ब्रेकअप से पहले दोनों लिव-इन में रहे थे।

 

 

कैली दोरजी और लारा दत्ता की रिलेशनशिप काफ़ी लंबी चली। ब्रेकअप से पहले दोनों आठ साल तक लिव-इन में रहे थे। लारा ने बाद में टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ शादी कर ली। 

 

यह भी पढ़ें: अ वेडनेसडे के बाद नीरज के साथ अय्यारी कर रहे नसीरूद्दीन शाह की तस्वीर

 

बॉलीवुड का हिस्सा बनने से पहले सुशांत सिंह राजपूत टीवी के स्टार थे और अपनी पवित्र रिश्ता को-एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ लिव-इन में रहते थे। फ़िल्मी करियर शुरू होने के कुछ वक़्त तक तो ये दोनों साथ रहे, मगर फिर अलग हो गए। ब्रेकअप से पहले सुशांत और अंकिता 6 साल तक लिव-इन में रहे।

यह भी पढ़ें: सुंदर, सुशीस जेंटलमैन सिद्धार्थ की जैकलीन के साथ रिस्की हरकत

टीवी एक्ट्रेस आशका गरोड़िया ने अमेरिकन बॉयफ्रेंड ब्रेंट गॉबल से सगाई कर ली है, मगर इससे पहले वो टीवी एक्टर रोहित बख्शी के साथ 10 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों ने एक-दूसरे की रज़ामंदी से रिलेशनशिप ख़त्म की थी।

यह भी पढ़ें: चीन में दंगल का क्रेज़, इस वीडियो में देखिए अंकल ख़ान के धाकड़ फ़ैन

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल पहली बार बिग बॉस 8 में मिले और शो के दौरान ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गये। नच बलिए 7 के दौरान दोनों ने इंगेजमेंट कर ली। 2016 में उपेन ने ट्विटर पर रिलेशनशिप टूटने की ख़बर दी। इनकी लिव-इन रिलेशनशिप भी चर्चा में रही थी।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की हिट फ़िल्म इश्क़ से गोलमाल अगेन का निकला ये कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।