विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जरूरी हैं बॉलीवुड में डांस आधारित फिल्‍में: रितिक रोशन

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 29 May 2015 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 01:02 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को इस बात की खुशी है कि देश में डांस पर आधारित फिल्‍में बन रही हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को इस बात की खुशी है कि देश में डांस पर आधारित फिल्में बन रही हैं और दर्शक इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित फिल्म 'एबीसीडी 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है।

रितिक हुए वरुण-श्रद्धा के डांस से प्रभावित, ट्वीटर पर की तारीफ

रितिक खुद एक बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' में बेहतरीन डांस किया, जिससे लाखों लोग उनके फैन हो गए। उन्होंने कहा, 'लोगों का मनोरंजन करने के बहुत सारे माध्यम हैं और डांस इनमें सबसे ज्यादा शक्तिशाली माध्यम है। मुझे लगता है कि डांस पर आधारित फिल्म एक जरूरत है, क्योंकि हमारे यहां ऐसी फिल्में बनती नहीं थीं। मुझे खुशी है कि लोग इस तरह की फिल्में बना रहे हैं और मुझे इस बात की भी खुशी है कि ये फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।’

रितिक की इस नई एक्ट्रेस ने किया 'मोहनजो दारो' का शेड्यूल पूरा

साथ ही उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि ‘एबीसीडी’ जैसी फिल्में युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए और उन्हें जीवन का अनुशासन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि डांस एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए आप एक अच्छे चरित्र का निर्माण करने के लिए सभी अच्छे मूल्यों को सीख सकते हैं।’

जब रितिक से पूछा गया कि वह डांस आधारित फिल्म कब बनाएंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पूरी जिंदगी डांस करता रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे डांस पर आधारित फिल्म बनाने की जरूरत है। मेरी हर फिल्म में डांस होता है।’ रितिक इस साल भी आईफा पुरस्कारों में अपने डांस का जादू बिखेरेंगे। इन पुरस्कारों का आयोजन पांच जून को कुआलालंपुर में होना है।

सच में! 'दिल धड़कने दो' में नजर आएंगे रितिक रोशन

रितिक ने कहा, ‘लोगों को मेरे डांस का इंतजार है और मुझे इस बात की खुशी है। मैं उन्हें इस साल बेहतरीन प्रस्तुति देने वाला हूं। मैं डांस के जरिए अपना प्यार और आभार व्यक्त करने वाला हूं। यह डांस के तकनीकी स्टेप की तुलना में कहीं ज्यादा जादुई है।’

जब किसी अभिनेता के साथ एक ही मंच पर डांस करने की बात आती है तो रितिक शाहिद कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर के साथ डांस करने की इच्छा जताते हैं। उनका कहना है कि ये तीनों शानदार डांस करते हैं। रितिक ने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि मुझे अनिल कपूर के साथ डांस करने का अवसर मिले।’

'फिल्म 'मोहनजो दारो' की शूटिंग के दौरान लोग हो रहे बेहोश'

बता दें कि इन दिनों कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी 2' खासी चर्चा में हैं। यह एक डांस आधारित फिल्म है। फिल्म के मुख्य किरदार वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने निभाए हैं। वरुण और श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए कई डांस फॉर्म की ट्रैनिंग ली है। फिल्म में प्रभुदेवा भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।