विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे! दीपिका को चाहिए इतने बच्‍चे, अब रणवीर का क्‍या होगा?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 22 Apr 2015 03:48 PM (IST)

दीपिका पादुकोण भले ही बॉलीवुड की सबसे व्‍यस्‍त हीरोइनों में से एक हैं, मगर वो भी अपनी पर्सनल लाइफ में सेटल होना चाहती हैं। उनके भी शादी के अरमान हैं। उन्‍हें भी बच्‍चे चाहिए, मगर कितने यह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे! दीपिका ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण भले ही बॉलीवुड की सबसे व्यस्त हीरोइनों में से एक हैं, मगर वो भी अपनी पर्सनल लाइफ में सेटल होना चाहती हैं। उनके भी शादी के अरमान हैं। उन्हें भी बच्चे चाहिए, मगर कितने यह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे!

गोवा से एक साथ कहां गायब हो गए रणबीर-कट्रीना?

दीपिका ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं और अपनी इन चाहतों का खुलासा किया। मगर जब उनसे पूछ लिया गया कि उन्हें कितने बच्चे चाहिए तो उनका जो जवाब सामने आया, उसे जान आपके दिमाग में भी सबसे पहले यही आएगा बेचारे रणवीर सिंह का क्या होगा!

शाहरुख की ये सेल्फी बनी भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट की गई फोटो!

दरअसल, दीपिका को बच्चे बहुत ही प्यारे लगते हैं और वो शादी के बाद ढेर सारे बच्चे चाहती हैं। है ना झटका देने वाली बात। कम से कम रणवीर सिंह के लिए तो है ही। अब आपको दीपिका और रणवीर के प्यार भरे किस्सों के बारे में तो पता ही होगा।

10 साल बाद नेगेटिव रोल में दिखेंगी ये एक्ट्रेस

दीपिका और रणवीर भी खुद अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुले हुए हैं। रणबीर और कट्रीना की तरह नहीं, जो इकरार होने के बावजूद इंकार करते रहते हैं। खैर, दीपिका इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म 'पीकू' आ रही है और वो संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

पेनकिलर खाकर सलमान कर रहे 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग

वैसे एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दीपिका को 10 बच्चे चाहिए। खैर, अब तो उनकी शादी के बाद ही क्लियर हो पाएगा ये सच साबित होता है या फिर दीपिका यूं ही मजाक कर रही हैं। रणवीर, अब आप ही बता दो। दीपिका की इस बात पर आपका कुछ बोलना तो बनता है।