विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर नहीं दिखेंगी फ्रिडा पिंटो

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 24 Apr 2015 07:47 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 10:59 AM (IST)

एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने साल 2012 में 'लॉरियल पेरिस' के ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर 'कान फिल्म फेस्टिवल' में रेड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने साल 2012 में 'लॉरियल पेरिस' के ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर 'कान फिल्म फेस्टिवल' में रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था। मगर इस बार वो इस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर मौजूद नहीं होंगी।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर बॉयफ्रेंड का खुलासा कर फैलाई सनसनी!

फ्रिडा के पहले से ही कुछ वर्क कमिटमेंट्स हैं जिसके कारण वो फेस्टिवल में शामिल नहीं हो सकेंगी। 'लॉरियल पेरिस इंडिया' के जनरल मैनेजर मनीष गुहा ने कहा, 'फ्रिडा बहुत ही खूबसूरत इंसान हैं। हमारे भारतीय उपभोक्ताओं को फ्रिडा के रेड कार्पेट पर नज़र आने का इंतजार होता है। ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और कट्रीना कैफ के साथ उनको रेड कार्पेट पर चलते देखना खुशी देता मगर दुर्भाग्य है कि इस बार वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं। हमें उम्मीद हैं कि साल 2016 में वो इंडियन एंबेसेडर के साथ जरूर शामिल होंगी।'

गुस्से में ये क्या बोल गए रणवीर सिंह!

'कान फिल्म फेस्टिवल' 13 मई से 24 मई के बीच होने जा रहा है। कट्रीना इस फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वो इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर के साथ मौजूद होंगी। ऐश्वर्या राय इस फेस्टिवल का हिस्सा 14 साल से बन रही हैं वहीं सोनम कपूर पांचवीं बार इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी।

कच्चा ही झींगुर चबा गई ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।