विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना और प्रियंका चोपड़ा एक साथ होस्ट करेंगी पार्टी, खूब होगी मस्‍ती!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 04 May 2015 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 09:41 AM (IST)

कंगना रनोट और प्रियंका चोपड़ा एक साथ पार्टी होस्ट कर सकती हैं। दोनों की फिल्मों को हाल ही में राष्ट्रीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनोट और प्रियंका चोपड़ा एक साथ पार्टी होस्ट कर सकती हैं। दोनों की फिल्मों को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। इसी कारण ये पार्टी साथ में प्लान किए जाने की बात सामने आई है।

क्रिकेटर धोनी की बायोपिक के अधिकार इतने करोड़ रुपये में बिके!

कंगना रनोट और प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्ती को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारियां कर रही हैं। यदि इंडस्ट्री के सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो दोनों ही एक्ट्रेस एकसाथ पार्टी करने वाली हैं। दोनों ही हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

हालांकि प्रियंका इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार तो नहीं जीत सकीं, लेकिन उनकी फिल्म 'मैरी कॉम' को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार फिल्म 'क्वीन' के लिए मिला। इसके बाद प्रियंका ने कंगना को फोन कर बधाई दी और दोनों ने तय किया कि वे साथ पार्टी करेंगी और अपने कॉमन फ्रेंड्स को इसमें बुलाएंगी।

इसे भी पढ़ें: कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, फाल्के लेने नहीं आ सके शशि कपूर

सूत्र ने बताया, 'हालांकि कंगना ने कहीं और पार्टी का प्लान किया था, पर बाद में दोनों ने तय किया कि पार्टी एक साथ ही करेंगे। साथ ही इंडस्ट्री के कॉमन फ्रेंड्स को पार्टी में बुलाएंगे। इनमें फराह खान, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अनुष्का शर्मा, विकास बहल और मधु मेंटाना शामिल हैं।'

सलमान ने नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद करने से किया इंकार!

प्रियंका कुछ दिनों में अपने करीबी दोस्तों के लिए एक और पार्टी प्लान कर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस से इस बारे में बात नहीं हो सकीं, पर उनके करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।