विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस तरह शादी रचाएंगे सोहा और कुणाल!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 17 Jan 2015 10:01 AM (IST)

एक्ट्रेस सोहा अली खान और उनके एक्टर मंगेतर कुणाल खेमू 25 जनवरी को शादी रचाने जा रहे हैं। काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों किस तरह और कितने बड़े समारोह में शादी करेंगे। हालांकि दोनों कई बार कह चुके हैं कि वो सिंपल लेकिन यादगार तरीके

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस सोहा अली खान और उनके एक्टर मंगेतर कुणाल खेमू 25 जनवरी को शादी रचाने जा रहे हैं। काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों किस तरह और कितने बड़े समारोह में शादी करेंगे। हालांकि दोनों कई बार कह चुके हैं कि वो सिंपल लेकिन यादगार तरीके से शादी करना चाहते हैं।

कट्रीना को किया मना और खुद रणबीर से शादी करना चाहती हैं दीपिका!

सुनने में आया है कि दोनों घर पर ही रजिस्टार की मौजूदगी में अपनी शादी रजिस्टर कराएंगे। इस मौके पर उनके परिवार के लोग और बेहद करीबी लेकिन गैर फिल्मी दोस्त ही शामिल होंगे।

क्या लंदन में सगाई कर चुके हैं रणबीर-कट्रीना?

सोहा और कुणाल काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल ही कुणाल ने पैरिस में सोहा को बेहद रोमांटिक तरीके से शादी के लिए प्रपोज किया था। हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम बात करने वाले कुणाल और सोहा शादी भी बेहद सादगी भरे अंदाज में करने जा रहे हैं।

दोनों को एडवांस में शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

अभिषेक बच्चन के नए फ्लैट की कीमत उड़ा देगी आपके होश!