विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेडली ने दोहराया बयान, इशरत जहां को बताया लश्कर की आत्मघाती हमलावर

By Manoj YadavEdited By:
Updated: Thu, 11 Feb 2016 02:51 PM (IST)

मुंबई हमले के साजिशकर्ता डेविड हेडली ने अपनी गवाही में बताया है कि कब-कहां और कैसे फंडिंग हुई। इसके अलावा उसने गुजरात में मारी गई इशरत जहां को लश्कर का आत्मघाती हमलावर बताया। उसने यह भी बताया कि लश्कर की महिला विंग का इनचार्ज अबुएमन मजहर है।

News Article Hero Image

मुंबई। तकनीकी वजहों से बुधवार को नहीं हो सकी आतंकी डेविड हेडली की गवाही आज चौथे दिन जारी है। इस दौरान उसने अपने पिछले बयान को दोहराते हुए इशरत जहां को लश्कर की आतंकी बताया और कहा कि वह आत्मघाती हमलावर थी। उसके मुताबिक लश्कर की महिला विंग का इनचार्ज अबुएमन मजहर है। इसके अलावा इस हमले के लिए पाकिस्तान से हुई फंडिंग का भी खुलासा किया है।

इशरत के बारे में पहले किया इंकार, फिर किया कबूल

उसने यह भी बताया कि पुलिस एनकाउंटर में जिन लोगों को गुजरात में मार गिराया गया था उसमें लश्कर की आत्मघाती हमलावर इशरत जहां भी शामिल थी। इससे पहले जब मुंबई कोर्ट ने वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम ने महिला आत्मघाती हमलावर के बारे में जानना चाहा तो उसने इससे साफ इंकार कर दिया था कि लश्कर की कोई आतंकी महिला विंग भी है। लेकिन बाद में उसने इसकी जानकारी कोर्ट को दी। उसने बताया किे अबु दुजाता ने उसकी मुलाकात मुजम्मिल से करवाई थी। यह दोनों ही भारत के हिस्से वाले कश्मीर में भी गए थे।

मुंबई हमले की कामयाबी पर हेडली को मिली थी 'शाबाशी'

मुंबई हमले के दौरान आतंकियों से संपर्क में थे मीर और खफा

हेडली ने किया खुलासा, मुंबई हमले के लिए कब-कब हुई पाकिस्तान से फंडिंग

पाक की जमीन से रची गई साजिश

इससे पहले भी वह कई सनसनीखेज खुलासे कर चुका है। हालांकि पाकिस्तान उसके दिए बयानों को सिरे से खारिज कर चुका है। हेडली ने साफ तौर पर कहा था कि पाकिस्तान की धरती से ही आतंकी वारदातों की साजिश रची जाती है। पाक खुफिया एजेंसी आतंकियों को न केवल लॉजिस्टिक मदद देती है बल्कि अपने फंड का इस्तेमाल लश्कर जैश और हिज्बुल जैसे संगठनों पर करती है।

हेडली ने दोहराया, लश्कर की आत्मघाती हमलावर थी इशरत जहां

पढ़ें: शिवसेना ने सामना में हेडली को बताया महान, अमेरिका और कांग्रेस को लताड़ा

पढ़ें: हैड़ली ने किया खुलासा: ISI ने की मुंबई हमले की फंडिंग, आज भी होगी पूछताछ

मुंबई हमले को लेकर हेडली ने किए ये सनसनीखेज खुलासे