विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के जवाब से बौखलाए पाक ने आतंकी बुरहान वानी को बताया शहीद

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 15 Jul 2016 02:03 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 15 Jul 2016 07:21 PM (GMT+05:30)

आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्‍मीर में हुई मौतों के खिलाफ पाकिस्‍तान ने मंगलवार को ब्‍लैक डे मनाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद (पीटीआई)। कश्मीर के मुद्देे पर भारत के जवाब से बौखलाए पाकिस्तान ने आज हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को शहीद बताते हुए कश्मीर में हुई मौतों के खिलाफ मंगलवार को 'ब्लैक डे' मनाने का ऐलान किया है। इसका फैसला इस्लामाबाद में आज एक हाई प्रोफाइल मीटिंग में लिया गया। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, आर्मी चीफ जनरल राहिल शरीफ समेत कई अन्य लोग भी शामिल थे। इसके अलावा इस मीटिंग में कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की बात भी कही गई है।

भारत ने पाकिस्तान में हुई इस बैठक पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा हैै पाक हमारे अंदरुणी मामलों में हस्तक्षेप न करे तो बेहतर होगा। भारत ने अपने जवाब में यह भी साफ कर दिया है कि वह लगातार कश्मीर में आतंकवादियों को भेजकर वहां के हालात बिगाड़ रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों को ट्रेनिंग देकर भारत में हमले करवाने के लिए भेज रहा हैै। वह लगातार दक्षिण एशिया में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

कश्मीर में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद हुई हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वानी की मौत के बाद खुद प्रधानमंत्री शरीफ ने उसकी मौत पर दुख जताते हुए इसको कश्मीरियों की आवाज को दबाने की कोशिश बताया था। वहीं आर्मी चीफ ने भी वानी की मौत को दुखद करार दिया था। इसके अलावा कश्मीर में मौजूद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन ने वानी को शहीद करार देेते हुए भारत में और अधिक हमले करवाने की बात तक कही थी।

नीस हमले में सामने आया आतंक फैलाने का नया जरिया

वानी की मौत पर पाकिस्तान की ओर से आए बयानों के बाद भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए पाकिस्तान को खामोश रहने की सलाह दी थी। भारत का कहना था कि यह हमारा अंदरुणी मामला है इसमेंं पाकिस्तान की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस जवाब के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी बौखलाहट मेंं पाक के पीएम ने आज कश्मीर के मुद्दे पर यह बैठक बुलाई थी।

पाक में मार्शल लॉ लगाने की मांग, आर्मी चीफ के पोस्टरों से पटे शहर

अपने मित्र को खाेने का गम पीएम मोदी ने ट्विटर पर कुछ यूं किया बयां

फ्रांस ने जॉनसन को बताया 'King of Blunder', जर्मनी ने कहा राजनीतिक विदूषक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।