विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से पहले दंगा करा सकती सपा-भाजपा : मायावती

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 11 Sep 2016 09:37 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 Sep 2016 10:19 AM (GMT+05:30)

मायावती ने कहा कि मुझे भरोसा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा तथा समाजवादी पार्टी का दंगा कराने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सहारनपुर (जेएनएन )। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सपा और भाजपा हर मोर्चे पर फेल हैं, इसलिए ये दोनों दल मिलकर चुनाव से पहले प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे करा सकते हैं। पुरानी रणनीति पर लौटीं पार्टी सुप्रीमो ने अपना भाषण दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर ही केंद्रित रखा। गौहत्या और आतंकवाद के नाम पर उत्पीडऩ की बात कहकर मुसलमानों को रिझाने की कोशिश भी की। भाजपा, सपा और कांग्रेस सभी उनके सीधे निशाने पर रहे और मीडिया पर भी तीखे तंज कसे।

देखें तस्वीरें : मायावती की सहारनपुर रैली में उमड़ी भीड

सहारनपुर के उसी कॉसमोस कालोनी मैदान को बसपा ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय रैली के लिए चुना जिसमें 26 मई को प्रधानमंत्री ने रैली की थी। मायावती ने कहा कि मुस्लिम समाज के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गौरक्षा तथा आतंकवाद के नाम पर उत्पीडऩ हो रहा है। उन्होंने दंगों को कांग्रेस की देन बताते हुए 80 में मुरादाबाद, 1987-88 में मेरठ के हाशिमपुरा व मलियाना कांड, 1989 में बदायूं कांड और अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर, दादरी, बुलंदशहर व मथुरा कांड का खास जिक्र करते कहा कि इस दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में दंगों की नींव रखी गई थी। बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए भी कांग्रेस ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मिलीभगत से अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में सर्वाधिक दंगे हुए।

आगरा में भारतीय जनता पार्टी पर बरसीं बसपा की मुखिया मायावती

महिलाओं से हर रोज दुष्कर्म

उप्र में कानून-व्यवस्था वेंटीलेटर पर है। प्रदेश की 22 करोड़ जनता असुरक्षित है। रोजाना महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात आम बात है। महंगाई के मुद्दे पर माया ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि डीजल-पेट्रोल से लेकर रेल का किराया तक बढ़ा दिया गया। भाजपा की योजनाओं से धन्नासेठों को फायदा हो रहा है। मोदी ने विदेश से कालाधन वापस लाकर लोगों के एकाउंट में 15-20 लाख रुपया जमा करने की बात कही थी, पर एक भी रुपया नहीं दिया।

बसपा प्रमुख ने जंगलराज के लिए सपा सरकार को दोषी ठहराया

शीला पर भी तल्ख टिप्पणी

मायावती ने कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी खराब है कि जब उप्र में मुख्यमंत्री प्रत्याशी नहीं मिला तो दिल्ली से प्रायोजित करके लाया गया। प्रत्याशी भी उस बुजुर्ग महिला को बनाया गया, जिसने दिल्ली में मुख्यमंत्री रहते हुए उप्र व बिहार के लोगों पर टिप्पणी की थी कि दिल्ली में इन राज्यों के लोग गंदगी फैलाते हैं। कांग्रेस ने शीला दीक्षित को प्रत्याशी बनाकर उप्र का अपमान किया है। उप्र में माफिया, गुंडों और अपराधियों का राज बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की शह पर ही आजम खां ने बाबा साहब का अपमान किया।

मुलायम के गढ़ में मायावती : आरएसएस की नीतियों पर चलती है भाजपा

90 मिनट के भाषण में 81 मिनट विरोधियों को कोसा

मायावती ने 90 मिनट के भाषण में 81 मिनट केवल विरोधी दलों और उनकी नीतियों को कोसा। भाषण के जरिए समर्थकों को संदेश दिया कि मिशन 2017 में बसपा की सीधी टक्कर केवल भाजपा से है। उन्होंने 52 मिनट केंद्र की नीतियों को कोसने और भाजपा पर देश को तोडऩे का आरोप लगाने में लगाये। 12 मिनट आरक्षण, दंगे व गरीबों के उत्थान को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किए। 16 मिनट तक अखिलेश सरकार की विफलता गिनाकर सपा पर हमलावर हुई। अन्य विरोधियों की अपेक्षा कांग्रेस को कम तवज्जो दी।

अंबेडकर के खिलाफ बयान पर आजम खां माफी मांगे : मायावती

सहारनपुर रैली फ्लॉप: केशव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में कहा कि बसपा की सहारनपुर रैली फ्लॉप रही। कहा कि दावे कुछ भी किए जाएं, लेकिन सच्चाई यही है कि मायावती की किसी भी रैली में लोग नहीं जुट रहे। जनता भी समझ गई है कि माया अब दलितों की संवेदना और गरीबों की गरीबी से खेल रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हाथी बैठ जाएगा। लोकसभा में बसपा जीरो थी, अब डबल जीरो मिलेगा।

बसपा के उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर आएंगे अच्छे दिन : मायावती

यह भी कहा बसपा सुप्रीमो ने

बाबा साहेब के कारण ही मुसलमान देश में सुरक्षित। कांगे्रस और भाजपा की नीति और नीयत खुली। भाजपा-सपा का षडयंत्र काम नहीं आएगा। भाजपा दिल्ली नहीं संभाल पा रही, देश क्या संभालेगी। आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही भाजपा। मोदी अमीरों के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बदलना चाहते थे ।

मायावती पर भाजपा का बड़ा हमला, कहा- सिर्फ ढोंग है मायावती का दलित प्रेम

सोशल मीडिया पर छाई मायावती

सहारनपुर रैली में उमड़ी भीड़ के साथ ही मायावती आज सोशल मीडिया पर भी छाई रहीं। बसपा ने आज भाजपा की तर्ज पर अपनी रैली का यू टयूब पर लाइव प्रसारण किया। सहारनपुर में दस आईटी विशेषज्ञों की टीम को जिम्मेदारी दी गई थी। रैली को लाइव दिखाने के लिए रैली स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।