विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालच में घोट दिया विश्वास का गला, ऐसे आया पकड़ में...,

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 25 Jun 2016 12:44 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 25 Jun 2016 12:54 PM (GMT+05:30)

रायपुर के सरस्वती विहार में रहने वाली रेनू नागलिया की हत्या उसके ही करीबी तेजा ने की। वह अक्सर रेनू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: रायपुर के सरस्वती विहार में रहने वाली रेनू नागलिया की हत्या की आशंका सच साबित हुई। रेनू की हत्या की साजिश उसके ही करीबी तेजा ने रची थी। अक्सर रेनू के घर आने-जाने वाले मोगा (पंजाब) निवासी तेजा की नीयत हर समय सोने-चांदी के गहनों से लदी रहने वाली रेनू की दौलत देखकर खराब हो गई थी। रातोंरात धनवान बनने के लालच में उसने अपने साथी सौरभ के साथ रेनू को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तेजा को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौरभ की तलाश की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रेनू नागलिया (56 वर्ष) का शव 19 जून की सुबह उनके घर में मिला था। रेनू की मौत तीन दिन पहले यानी 16 जून को ही हो गई थी। घर से बदबू आने पर किरायेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल की जांच-पड़ताल में कई ऐसे साक्ष्य मिले, जो रेनू की मौत सामान्य न होने की ओर इशारा कर रहे थे। मसलन रेनू के शरीर से गहने और घर से मोबाइल व स्कूटी गायब थी, साथ ही कमरे में सरदारों द्वारा बालों में लगाने वाली पिन आदि मिली थी। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह सांस रुकना आया तो पुलिस का शक यकीन में बदलने लगा।

पढ़ें:-40 साल की मामी का 18 साल के भांजे से अवैध संबंध, पति को ऐसे हटाया रास्ते से...

रेनू की बेटी रोनिका की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि नानकसर गुरुद्वारा, रायपुर में रहने वाला गुरुभेज सिंह उर्फ तेजा पुत्र गुरुमीत सिंह निवासी समादपाई, थाना-बागापुराना, जिला मोगा (पंजाब) अक्सर रेनू के घर आता-जाता था। पुलिस तेजा से पूछताछ को गुरुद्वारा पहुंची तो पता चला कि वह कई दिन से गायब है। घटना वाले दिन उसके मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई तो वह रायपुर में मिली, जिससे पुलिस का तेजा पर संदेह गहरा गया। तीन दिन पहले तेजा की लोकेशन पंजाब में मिली तो पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना कर दी गई। बीती सुबह तेजा को पंजाब के मोगा जिले में एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें:-पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को पांच साल की सजा
ऐसे की रेनू की हत्या
16 जून की शाम तेजा अपने साथी सौरभ पुत्र त्रिलोकचंद जायसवाल निवासी डांडीपुर तिलकरोड खुड़बुडा के साथ रेनू के घर पहुंचा। रेनू ने पहले तो दोनों को कोल्ड ड्रिंक लाकर दी और फिर चाय बनाने चली गई। इसी बीच तेजा और सौरभ ने टेबल पर रखे पानी के गिलास में नींद की कुछ गोलियां मिला दीं। चाय लेकर आई रेनू ने वह पानी पी लिया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे और वह सोफे पर ही लेट गई। इसी दौरान सौरभ ने दुपट्टे से रेनू का गला घोट दिया। इसके बाद तेजा और सौरभ ने रेनू के हाथ के कंगन समेत सभी जेवरात, मोबाइल, पर्स में रखे छह सौ रुपये निकाल लिए। मौके से कम रकम मिलने के कारण दोनों ने स्कूटी भी ले जाने का फैसला किया और दरवाजा लॉक कर गायब हो गए।

पढ़ें-चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म

सौरभ ने कहा था, पुलिस से है जान-पहचान

तेजा ने पुलिस को बताया कि सौरभ से उसकी मुलाकात करनपुर के एक ढाबे पर हुई थी। तेजा ने सौरभ को रेनू के बारे में बताया और फिर दोनों ने उसे लूटने की योजना बना डाली। हालांकि, तेजा इस घटना को अंजाम देने से डर रहा था, लेकिन सौरभ ने कहा कि कुछ नहीं होगा। उसकी पुलिस में जान-पहचान है, वह सब संभाल लेगा।
पढ़ें:- सौतेले पिता की करतूत, एक साल से कर रहा किशोरी से दुष्कर्म, क्लिक करें...
नाबालिग को लेकर भागा था पंजाब
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के तुंरत बाद तेजा पंजाब भाग गया। वह कैंट थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भी साथ ले गया। जिसे पंजाब से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रेनू की स्कूटी कैंट क्षेत्र की एक मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान से बरामद हो गई है। उन्होंने बताया कि तेजा को कुछ दिन पहले ही आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारे से संदिग्ध आचरण के चलते हटा दिया गया था। वहीं, सौरभ की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें:- रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर नौकरानी से किया दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।