यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नैनीताल में भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने पंत पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पु ...और पढ़ें

नैनीताल, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में मुख़्यमंत्री का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने मल्लीताल स्थित पंत पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष चतुर बोरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। झूठी घोषणाएं कर रही सरकार चंद दिनों की मेहमान है। विकास के लिए प्रदर्शन करने वालों का सरकार दमन कर रही है।
पढ़ें-रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली जवाब दो हिसाब दो रैली
उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज हावी है। विकास के नाम पर ठेकेदारी और लूटखसोट की जा रही है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज जोशी, मनीष बिष्ट, कुंदन बिष्ट, अशोक कुमार आदि शामिल थे।
पढ़ें- बागेश्वर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला