Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पौड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2016 03:00 PM (IST)

    राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पौड़ी मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पौड़ी, [जेएनएन]: राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पौड़ी मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत करने, सर्दी व गर्मी के अवकाश घोषित करने समेत तमाम मांगों को लेकर वे आंदोलन कर रही हैं। इसके बावजूद भी उनकी समस्या पर गौर नहीं किया जा रहा है।

    पढ़ें-अल्मोड़ा में गरजी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, गांधी पार्क में दिया धरना
    इन्हीं मांगों को लेकर कार्यकत्रियों ने शहर में रैली निकाली। इसके बाद मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना दिया। उनका कहना था कि उनकी मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं ले रही है।

    पढ़ें-खटीमा में बदहाल सड़क को लेकर व्यापारियों ने किया तहसील में प्रदर्शन

    उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी भेजा। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी, जिलाध्यक्ष बसंती देवी, मिनाक्षी, पूनम, विमला आदि उपस्थित थीं।

    पढ़ें-पालिकाध्यक्ष की डीएम को दो टूक, समाधान निकाले; नही तो झेले आक्रोश

    पढ़ें: मुकदमे के विरोध में लोनिवि अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार