विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्‍ची से दुष्‍कर्म कर हत्‍या करने वाला आरोपी ऐसे आया गिरफ्त में

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2016 01:25 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 01:30 PM (IST)

काशीपुर में सात साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म कर हत्‍या करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। देवी जागरण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काशीपुर, [जेएनएन]: खुशी (काल्पनिक नाम) हत्याकांड का पुलिस ने आखिरकार 36 घंटे में खुलासा कर दिया। देवी जागरण में लाइट का काम रहे कर्मी ही खुशी को अपने साथ बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। कातिल को देखने के लिए कोतवाली में लोगों की भीड़ लगी रही।


25 जून रात हुआ था दुष्कर्म
बता दें कि 25 जून रात को कोतवाली क्षेत्र के टांडा उज्जैन में आयोजित देवी जागरण में सहेली के साथ गई सात वर्षीय खुशी की बदमाशों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और शव ग्राम ढकिया गुलाबों में खेत में लगी करेले की फसल में फेंक दिया। जिसको लेकर परिजनों व ग्रामीणों में खासा आक्रोश था। परिजनों ने कोतवाली गेट पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। तो पुलिस ने परिजनों से हत्यारों को पकड़ने के लिए दो दिन का समय मांगा था। जिसके तहत पुलिस ने 36 घंटे पूरे होने से पूर्व ही हत्यारे को पकड़ लिया।

पढ़ें:-पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को पांच साल की सजा
चश्मे वाले अंकल ने दिया था बिस्कुट
आज कोतवाली में एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि घटना के हर पहलुओं पर जांच की गई। खुशी की सहेली के बयानों पर पुलिस ने जांच की। उसने बताया कि जिस जगह झांकी तैयार हो रही थी हम लोग वहां गए थे कि हमें भी तैयार कर दो, लेकिन उन्होंने थोड़ी देर बाद आने को कहा। वहां पर टीका लगाए अंकल ने उन्हें बिस्कुट खाने को दिया था। वहां चश्मा लगाए अंकल भी खड़े थे। इसके बाद वे वहां से चले आए। थोड़ी देर बाद जब वह अपने भाई को पानी पिलाने गई तो खुशी अपनी ताऊ की बहन के साथ बातकर कहीं चली गई, जब बहन से पूछा तो उसने कहा कि वह यहीं-कहीं खेल रही होगी।
पढ़ें:-40 साल की मामी का 18 साल के भांजे से अवैध संबंध, पति को ऐसे हटाया रास्ते से...
ऐसे आया आरोपी पकड़ में
पुलिस ने उस समय की वीडियो रिकॉर्डिंग में मौजूद सभी लोगों को उठाया। वीडियो में खुशी की बात करते भी हुई दिख रही। सहेली ने सभी को पहचाना, लेकिन वह चश्मा वाला न दिखाई देने पर बताया कि वह नहीं दिख रहा। इस पर पुलिस ने उन लोगों से पूछा कि वहां तो चश्मा लगाए हुए सिर्फ लाइटमैन राजिया था। फिर पुलिस ने उसकी तलाश की। पुलिस ने देर रात राजिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने पूरा नाम करनदीप शर्मा उर्फ राजिया उर्फ राजू पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी बिडला फार्म थाना अफजलगढ़ बिजनौर (यूपी) बताया।
पढ़ें:- सौतेले पिता की करतूत, एक साल से कर रहा किशोरी से दुष्कर्म, क्लिक करें...
हां, मैंने किया दुष्कर्म
राजिया ने घटना को कबूलते हुए बताया कि वह जागरण में लाइट का काम करने गया था। रात्रि दो बजे दो छोटी-छोटी लड़किया उन दोनों को माता बनाने की बात कह रही थी। उसने जागरण वालों से माता बनाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। आधे घंटे बाद खुशी उसके पास आई तो मैं उसे अपने साथ चलने को कहने लगा। बाली पेट्रोल पंप के पास बच्ची से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया। एएसपी ने बताया कि राजिया की निशानदेही पर उसके कपड़े बरामद किए। आरोपी की दो पत्नियां थी, जो उसे छोड़कर चली गई।
पढ़ें-चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म
हत्यारे को फांसी दो
इसके अलावा लड़की के ताऊ ने हत्यारे को फांसी दिलाने की मांग की। पुलिस हत्यारे आरोपी को सजा दिलाने के लिए डीएनए जांच भी करवा रही है। घटना का खुलासा करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा, एसएसआइ लाखन सिंह, धीरेंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह, नंदन सिंह समेत कई कांस्टेबल शामिल रहे।

पढ़ें:-लालच में घोट दिया विश्वास का गला, ऐसे आया पकड़ में...,

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।