विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेष से मीन तक: करियर, धन और सुखी दांपत्य जीवन के लिए राशि अनुसार पहनें शुभ रत्न, चमकेगी किस्मत

Updated: Fri, 07 Aug 2026 12:49 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व है, जो कमजोर ग्रहों को मजबूत कर जीवन में सुख लाते हैं। यह लेख प्रत्येक राशि के लिए शुभ रत्न और उनके लाभ बतात ...और पढ़ें

राशि अनुसार रत्न से चमकेगी किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

राशि अनुसार रत्न से चमकेगी किस्मत (Picture Credit: AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि राशि अनुसार रत्न को पहनने से जातक की कुंडली में कमजोर ग्रह मजबूत होते हैं और जीवन में सभी सुख मिलते हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, गलत रत्न को पहनने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस राशि को कौन सा रत्न पहनना चाहिए।

कौन सा रत्न किस राशि के लिए है शुभ? 

1. मेष राशि- इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। आपकी राशि के लिए मूंगा रत्न शुभ माना जाता है। इससे आत्मविश्वास और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

2. वृषभ राशि- आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हीरा और ओपल रत्न को शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन खुशहाल होता है।

3. मिथुन राशि- आपकी राशि के लिए पन्ना रत्न को शुभ माना जाता है। इससे जातक को कारोबार में लाभ मिलता है।

4. कर्क राशि- कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इसलिए इस राशि के लिए मोती रत्न को शुभ माना जाता है। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।

5. सिंह राशि- इस राशि के लिए माणिक्य रत्न को लाभकारी माना जाता है। इससे करियर में तरक्की के योग बनते हैं।

6. कन्या राशि- आपकी राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस ग्रह का संबंध पन्ना रत्न से है। इस रत्न को पहनने से सही फैसले लेने की शक्ति में वृद्धि होती है।

7. तुला राशि- आपकी राशि के लिए हीरा और ओपल रत्न को फलदायी माना जाता है। इस रत्न को पहनने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

8. वृश्चिक राशि- कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मूंगा रत्न को शुभ माना जाता है। इससे संपत्ति का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें- नौकरी में तरक्‍की दिला सकते हैं ये 3 रत्‍न, खोल देते हैं उन्नति के सारे रास्ते

9. धनु राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु है। इसलिए गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए पुखराज रत्न को पहनना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

10. मकर राशि- मकर राशि के लिए नीलम रत्न को शुभ माना जाता है। इस रत्न का संबंध शनि देव से है। इस रत्न को पहनने से मेहनत सफल होती है।

11. कुंभ राशि- ऐसा माना जाता है कि कुंभ राशि के जातकों को नीलम रत्न को पहनने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

12. मीन राशि- अगर मीन राशि के जातक वैवाहिक जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो पुखराज रत्न पहनना चाहिए, क्योंकि इस रत्न का संबंध गुरु ग्रह से है।

यह भी पढ़ें- आपकी आभा और सुंदरता में चार चांद लगा देंगे चांदी के साथ पहने जाने वाले ये 5 रत्न

यह भी पढ़ें- राहु-केतु के बुरे प्रभाव से बचाव और मंगल को मजबूत करने वाले 4 शक्तिशाली रत्न


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

खबरें और भी