विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओपल रत्न से बरसेगी शुक्रदेव की कृपा, अभी जान लें किन राशियों के लिए यह रत्न है वरदान

Updated: Tue, 09 Jun 2026 11:23 AM (IST)

ओपल रत्न शुक्र ग्रह से संबंधित है और वैवाहिक सुख, प्रेम व भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है। यह रत्न वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए व ...और पढ़ें

ओपल रत्न से चमकेगी किस्मत (AI Generated Image)

ओपल रत्न से चमकेगी किस्मत (AI Generated Image)  

HighLights

  1. ओपल रत्न शुक्र ग्रह से संबंधित, वैवाहिक सुख में वृद्धि।

  2. वृषभ, तुला, मकर, कुंभ राशि के लिए विशेष लाभकारी।

  3. चांदी या प्लैटिनम में शुक्रवार को दाहिने हाथ में पहनें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्न शास्त्र में ओपल रत्न को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इस रत्न का कनेक्शन शुक्र ग्रह से माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, वैवाहिक सुख और भौतिक सुविधाओं का करक माना गया है। इसलिए इस रत्न को पहनने से व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है।

रत्न शास्त्र के अनुसार, ओपल रत्न कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इस रत्न को पहनने और नियम का पालन करने से वैवाहिक जीवन में चल रही तनाव की समस्या दूर होती है और रिश्तों में मजबूती आती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किन राशियों के लिए ओपल रत्न बेहद शुभ माना जाता है।

Opal gemstone (1)

(AI Generated Image)  

किन राशियों के लिए शुभ है ओपल रत्न?

  • वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ओपल रत्न का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसलिए वृषभ और तुला राशि के लिए ओपल रत्न उत्तम माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही रिश्ते मधुरता आती है।
  • इसके अलाव मकर और कुंभ राशि के लिए जातक ओपल रत्न पहन सकते हैं, क्योंकि मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और शुक्र ग्रह का शनि देव को मित्र ग्रह माना जाता है।

ओपल रत्न पहनने से मिलते हैं ये लाभ

  • अगर आप विवाह में किसी बाधा का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप ओपल धारण जरूर धारण करें। ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को पहनने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
  • भौतिक सुख और समृद्धि में वृद्धि के लिए ओपल रत्न को शुभ माना जाता है। इस रत्न को पहनने से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही धन में अपार वृद्धि होती है।
  • इसके अलावा ओपल रत्न को पहनने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है और मन शांत रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- स्फटिक रत्न पहनते ही इन राशियों का शुरू होता है गोल्डन टाइम, चुंबक की तरह खींचता है पैसा!

इन बातों का रखें ध्यान

  • ओपल रत्न को चांदी या प्लैटिनम की अंगूठी में पहनना शुभ माना जाता है।
  • ओपल रत्न को धारण करने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है।
  • ओपल रत्न की अंगूठी को दाहिने हाथ की तर्जनी या अनामिका उंगली में पहनना चाहिए।
  • खंडित रत्न भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- क्या आपकी राशि के लिए शुभ है पीला पुखराज? पहनने से करियर में होगी खूब तरक्की

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।