लाख कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा कर्ज? आज ही धारण करें ये रत्न, रातोंरात दिखेगा असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कमजोर ग्रहों की स्थिति व्यक्ति को कर्ज के बोझ तले दबा सकती है। इस समस्या से मुक्ति पाने और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मूं ...और पढ़ें

इन रत्न से कर्ज की समस्या होगी दूर (Picture Credit AI- Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में लोग दिन भर मेहनत करते हैं, लेकिन उसके बाद भी व्यक्ति कर्ज के भारी बोझ तले दबा रहता है और कई कोशिशों के बाद भी उसे चुका पाना असंभव सा लगने लगता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बढ़ते कर्ज की समस्या के पीछे नवग्रहों की कमजोर स्थिति हो सकती है।
रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है, जिनको धारण करने से कर्ज की समस्या दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर आप भी लंबे समय से कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस लेख में बताए रत्न जरूर धारण करें। ऐसा माना जाता है कि इन रत्नों को पहनने से धन लाभ के योग बनते हैं।

(Picture Credit AI- Generated Image)
1. मूंगा रत्न- इस रत्न का संबंध मंगल से है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि और कर्ज का कारक माना गया है। अगर आपकी कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में है और जीवन में कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में मूंगा रत्न जरूर धारण करें। ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को पहनने से साहस और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही कर्ज की समस्या दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। व्यक्ति के कारोबार और करियर में तरक्की होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
2. पुखराज- ज्योतिष शास्त्र में पुखराज का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है। देवगुरु बृहस्पति को धन, भाग्य, समृद्धि और ज्ञान का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जब व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है, तो ऐसे में धन टिकता नहीं है और कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, कर्ज को दूर करने के लिए पुखराज रत्न लाभकारी माना जाता है। इस रत्न को पहनने से निर्णय क्षमता बेहतर होती है और निवेश में लाभ मिलता है। साथ ही धीरे-धीरे कर्ज की समस्या दूर होती है।
खबरें और भी
3. गोमेद- इस रत्न को वैदिक ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है। यह रत्न राहु के दुष्प्रभावों को शांत करने के लिए उत्तम माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन से सदैव तिजोरी भरी रहेगी।
यह भी पढ़ें- रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करेंगे ये रत्न, जान लें किन राशियों के लिए होते हैं शुभ
यह भी पढ़ें- कालसर्प दोष से हैं परेशान? तो आज ही पहनें ये रत्न, आपकी हर परेशानी होगी कोसों दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।