विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोमेद रत्न 6 राशियों के लिए है बेहद खास, पहनने से करियर और कारोबार में मिलेगी नई मंजिल

Updated: Mon, 04 May 2026 02:21 PM (IST)

हिंदू धर्म में गोमेद रत्न को बेहद शक्तिशाली माना गया है, जो कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में सफलता दिलाता है। यह रत्न वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, ...और पढ़ें

गोमेद रत्न से चमकती है किस्मत (AI Generated Image)

गोमेद रत्न से चमकती है किस्मत (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गोमेद रत्न को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से व्यक्ति की किस्मत चमकती है और खुशियों से भरे दिनों की शुरुआत होती है, लेकिन इसको धारण के लिए रत्न से जुड़े नियम का पालन जरूर करना चाहिए। तभी रत्न का शुभ फल प्राप्त होगा।

इस रत्न को पहनने के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है। इसे राहु ग्रह का रत्न माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गोमेद रत्न कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जाता है और इसको पहनने से गोल्डन टाइम शुरू होता है। करियर और कारोबार में सफलता मिलती है। ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि किन राशियों के लिए शुभ माना जाता है गोमेद रत्न।

gomed ratna

(AI Generated Image)

वृषभ

इस राशि का स्वामी शुक्र है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। वृषभ राशि के जातकों को यह रत्न पहनने से धन की प्राप्ति होती है और कामों में सफलता मिलती है। साथ ही सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए गोमेद रत्न अधिक शुभ माना जाता है। इस राशि के स्वामी बुध है, जो बुद्धि और व्यापार का ग्रह है। इस रत्न को धारण करने से निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि होती है। कारोबार में तरक्की होती है। काम पर अधिक फोकस रहता है।

खबरें और भी

कन्या

आपकी राशि के स्वामी  बुध ग्रह है। इसलिए कन्या राशि के जातकों को इस रत्न को पहनने से रुके हुए काम पूरे होते हैं और शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

तुला

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है, जो भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, विलासिता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि तुला राशि को गोमेद रत्न पहनने से मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में अपार वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

मकर

मकर राशि के स्वामी शनि है, जो कर्म और न्याय का देवता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से करियर में आ रही बाधा दूर होती है। कारोबार में बड़ा मुनाफा देखने को मिलता है।

कुंभ

कुंभ राशि का स्वामी भी शनि ग्रह है। शनि को कर्मफलदाता कहा जाता है। इसलिए कुंभ राशि वालों पर गोमेद रत्न पहनने से शनि की कृपा बरसती है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 रत्न को पहनने से होगी धन की प्राप्ति, व्यापार और नौकरी में होगी खूब तरक्की

यह भी पढ़ें- नीलम रत्न पहनने से रातोंरात चमकता है 6 राशियों का सोया भाग्य, मेहरबान होते हैं शनिदेव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।