कजरी तीज पर राशि अनुसार करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में सदैव बना रहेगा प्रेम
कजरी तीज का व्रत पति की लंबी आयु और दांपत्य सुख के लिए रखा जाता है। इस दिन राशि अनुसार ...और पढ़ें

कजरी तीज पर करें विशेष उपाय, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
कजरी तीज पर पति की लंबी आयु और दांपत्य सुख की कामना।
राशि अनुसार उपाय करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
शिव-पार्वती पूजा से प्रेम, समर्पण और आपसी विश्वास बढ़ता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कजरी तीज का व्रत सुहाग, दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना में रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, समर्पण और आपसी विश्वास बढ़ता है। कजरी तीज के दिन महिलाएं विधि-विधान से पूजा और व्रत करके अपने सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हर राशि पर ग्रहों और तत्वों का अलग-अलग प्रभाव होता है।
इसलिए यदि आप कजरी तीज के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करेंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी श्री चंद्रेश शर्मा से जानें इस दिन आपको माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा के साथ अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करने से दांपत्य जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
राशि अनुसार उपाय
कजरी तीज के दिन सभी राशियों के लोगों को कुछ विशेष उपाय आजमाने चाहिए जिससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानें इसके बारे में-
मेष, सिंह और धनु राशि (अग्नि तत्व)
इन राशियों के लोगों को कजरी तीज के दिन माता पार्वती को लाल चुनरी और लाल फूल अर्पित करने चाहिए। पूजा के बाद किसी सुहागिन स्त्री को मसूर की दाल या लाल मिठाई दान करने से रिश्तों में खिंचाव समाप्त होता है।
वृषभ, कन्या और मकर राशि (पृथ्वी तत्व)
दांपत्य सुख बढ़ाने के लिए माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री के साथ इत्र अर्पित करें। साथ ही, शिव-पार्वती को खीर का भोग लगाकर आपस में बांटकर खाएं।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि (वायु तत्व)
इन राशियों के लोगों को पूजा में हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। माता पार्वती को हरी चूड़ियां और बेलपत्र चढ़ाएं। इससे बातचीत में आई कड़वाहट दूर होती है और आपसी समझ बढ़ती है।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि (जल तत्व)
इन राशि के लोग भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करें। पार्वती मां को मावे की मिठाई का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव और मिठास बनी रहती है।
अगर आप भी कजरी तीज पर अपनी राशि के अनुसार यहां बताए उपाय आजमाएंगे तो सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलेगा।
यह भी पढ़ें- कजरी तीज का व्रत कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं या नहीं? यहां पढ़ें सही नियम
यह भी पढ़ें- कजरी तीज की आरती में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत का फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
