विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमेशा बुरा नहीं होता 'केतु', इन 3 राशियों की कुंडली में बैठ जाए तो दिलाता है पैसा ही पैसा

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:32 AM (IST)

ज्योतिष में केतु को छाया और क्रूर ग्रह माना जाता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह किसी वरदान से ...और पढ़ें

किन राशियों में शुभ फल देता है केतु? (AI-Generated Image)

किन राशियों में शुभ फल देता है केतु? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। केतु को आमतौर पर एक छाया ग्रह यानी शैडो प्लैनेट के रूप में जाना जाता है। लेकिन, सच्चाई यह है कि केतु हमेशा नुकसान नहीं पहुंचाता। अगर हम इसके असल स्वभाव को समझें, तो केतु मोक्ष, गहरी आध्यात्मिकता और रहस्यमयी विद्याओं का प्रतीक है।

आपके जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं की वजह केतु ग्रह ही है। अगर आपकी कुंडली में केतु मजबूत और अपने अनुकूल घर में बैठा हो, तो यह आपको फर्श से अर्श तक ले जा सकता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि वो कौन-सी 3 लकी राशियां हैं, जिनमें बैठकर केतु इंसान को बेहतरीन और सुखद नतीजे देता है।

1. कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा और केतु की आपस में बिल्कुल नहीं बनती। इसके बावजूद, कर्क राशि में केतु का होना बहुत अच्छा माना गया है। इसकी वजह यह है कि कर्क एक शांत और जल तत्व (Water element) वाली राशि है। जब मोक्ष का ग्रह केतु इस ग्रह में प्रवेश करता है, तो इंसान को बहुत समझदार और ज्ञानी बना देता है।

ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है और पैसों की भी कोई कमी नहीं रहती। खास बात यह है कि 40 साल की उम्र के बाद ऐसे लोग पूरी तरह से धार्मिक और आध्यात्मिक बन जाते हैं।

2. वृश्चिक राशि

कर्क के अवाला कई वृश्चिक राशि में केतु 'उच्च' का होता है (यानी अपनी पूरी ताकत में होता है)। इसलिए, इस राशि में केतु का बैठना बहुत ही शुभ फल देता है। जिन लोगों की कुंडली में केतु इस राशि में होता है, उनका दिमाग बहुत ही शार्प होता है। ये लोग विज्ञान, ज्योतिष और तंत्र-मंत्र जैसी गूढ़ और रहस्यमयी चीजों के अच्छे जानकार बताए जाते हैं। 

3. धनु राशि

इन दोनों राशियों के अलावा धनु राशि में भी केतु का होना अच्छा माना गया है। जहां केतु को आध्यात्म का ग्रह माना गया है वहीं धनु राशि का संबंध भी धर्म-कर्म से ही है। इसलिए, धनु में भी केतु के परिणाम बहुत शानदार होते हैं। ऐसे लोगों का मन बचपन से ही पूजा-पाठ और भगवान की तरफ झुका रहता है।

इनमें हमेशा कुछ नया सीखने की गजब की भूख होती है। अपनी इसी समझदारी और ज्ञान की वजह से ये समाज में खूब नाम कमाते हैं। ये लोग जीवन में एक बेहतरीन टीचर या मार्गदर्शक बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कुंडली में केतु मजबूत है तो दिखते हैं ये 4 संकेत, अचानक से बदल सकता है जीवन जीने का तरीका

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हाथ के केतु पर्वत पर हैं 3 में से कोई एक चिन्‍ह तो समझ जाएं 40 की उम्र में मिलेगी बड़ी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।