विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन अक्षरों से नाम शुरू होने वाली लड़कियां, मायके और ससुराल दोनों के लिए होती हैं 'लकी'

Updated: Tue, 19 May 2026 01:44 PM (IST)

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस अक्षर के नाम वाली लड़कियां परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। ...और पढ़ें

इन अक्षरों वाली लड़कियां परिवार के लिए लाती हैं सुखियां (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

इन अक्षरों वाली लड़कियां परिवार के लिए लाती हैं सुखियां (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

HighLights

  1. A/अ अक्षर वाली लड़कियां जन्म से भाग्यशाली मानी जाती हैं

  2. D/द अक्षर वाली लड़कियां पिता और पति के लिए होती हैं लकी

  3. नाम ज्योतिष के अनुसार ये लड़कियां परिवार में खुशियां लाती हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र और नाम ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां अपने परिवार और ससुराल के लिए बहुत ही लकी मानी जाती हैं।

माना जाता है कि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और ये जिस घर में कदम रखती हैं, वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली का हमेशा वास बना रहता है। चलिए जानते हैं इन लकी लड़कियों के बारे में।

इनके आने से आती है तरक्की

नाम ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के 'A' और हिंदी के 'अ' अक्षर से शुरू होता है, वे जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं। साथ ही इस नाम की लड़कियां मेहनती भी मानी जाती हैं। ये जिस भी घर में जाती हैं, वहां तरक्की के साथ-साथ सकारात्मक माहौल भी फैलाती हैं।

girl i

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

मां लक्ष्मी की मिलती है कृपा

नाम ज्योतिष में माना गाया है कि जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के 'D' या फिर हिंदी के 'द' से शुरू होता है, वह लड़कियां भी परिवार के लिए लकी साबित होती हैं। इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां अपने परिवार विशेषकर पिता और पति के लिए अत्यंत भाग्यशाली होती हैं। इन नाम की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है, जिससे परिवार में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

परिवार में लेकर आती हैं खुशियां

नाम ज्योतिष के मुताबिक अंग्रेजी के 'G' अक्षर से नाम वाली लड़कियां भी किस्मत की धनी मानी जाती हैं। 'G' नाम वाली लड़कियां खासतौर से अपने अच्छे स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। नाम ज्योतिष में माना गया है कि ये लड़िकयां अपने भाग्य के बल पर मायके के साथ-साथ ससुराल की भी आर्थिक स्थिति मजबूत कर देती हैं।

खबरें और भी

lucky-girl ai

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

ये लड़िकयां भी हैं लिस्ट में शामिल

जिन लड़िकयों का नाम अंग्रेजी के 'M' या फिर हिंदी से 'म' अक्षर से शुरू होता है, वह अक्सर लड़कियां शांत और ईमानदार स्वभाव की मानी जाती हैं। इस नाम की लड़कियां अपने पति और परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली साबित मानी जाती हैं।

इनकी उपस्थिति घर में हमेशा खुशियां लेकर आती है। वहीं अगर 'S' यानी हिंदी के 'स' अक्षर नाम वाली लड़कियों की बात की जाए, तो यह बहुत मेहनती और समझदार होती हैं। ये लड़कियां अपने साथ-साथ अपने माता-पिता और पति दोनों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें- इस मूलांक की लड़कियां घर में लाती हैं खुशियों की बहार, इनके जन्म से ही चमक जाता है परिवार का भाग्य

यह भी पढ़ें- Numerology: अपने साथ गुडलक लेकर आती हैं ये लड़कियां, ससुराल में बिखेरती हैं खुशियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।