राशि अनुसार किस रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ? पढ़ें सभी 12 राशियों के लकी कलर्स
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि के लिए शुभ रंग निर्धारित हैं, जिन्हें धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ये रंग जीवन में सफलता के मार्ग ख ...और पढ़ें
-1785047522938_m.webp)
राशि अनुसार कपड़े पहनने से चमकती है किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अधिक महत्व है। इसमें राशियों के शुभ रंग और अंक के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं।
इसलिए कहा जाता है कि किसी काम पर जाने के लिए राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आपकी राशि का शुभ रंग कौन सा है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किस राशि के लिए कौन सा शुभ रंग है।
किस राशि के लिए कौन सा शुभ रंग है?
मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, तो ऐसे में लाल, मैरून और नारंगी रंग को शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े धारण करने से कार्यक्षमता में वृद्धि देखने को मिलती है।
वृषभ- इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इस ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख और वैभव का कारक माना जाता है। वृषभ राशि के लिए सफेद, हल्का नीला रंग शुभ होता है।
मिथुन- आपकी राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध ग्रह को कारोबार का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मिथुन राशि वालों को हरे रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सफलता मिलती है।
कर्क- इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। ये जातक को मानसिक शांति देते हैं। आपकी राशि के लिए सफेद, सिल्वर और मोती जैसा रंग शुभ माना जाता है।
सिंह- आपकी राशि के सूर्य हैं। इस ग्रह को मान-सम्मान का प्रमुख कारक माना जाता है। सिंह राशि के लिए सुनहरा, नारंगी और पीला होता है। इस रंग के कपड़े पहनने से नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
खबरें और भी
कन्या- इस राशि के बुध ग्रह हैं। इस ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का मुख्य कारक माना गया है। इस राशि के लिए हरा रंग को शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े धारण करने से काम में एकाग्रता में वृद्धि होती है।
तुला- आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इसलिए तुला राशि के जातकों को सफेद, हल्का नीला रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
वृश्चिक- आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। आपको लाल, मैरून और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर सकते हैं।
धनु- धनु वालों के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इसलिए पीला, मस्टर्ड और हल्का नारंगी रंग को शुभ माना जाता है। जीवन में ज्ञान में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- बच्चे का जन्म मूल नक्षत्र में हुआ है तो क्या होता है? यहां पढ़ें दोष शांति के उपाय
मकर- इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि को काला और गहरा नीला रंग प्रिय है। इसलिए मकर राशि वालों को काला और गहरा नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
कुंभ- आपकी राशि के भी स्वामी ग्रह शनि हैं। आपके लिए काला और गहरा नीला रंग शुभ माना जाता है। ये रंग नए अवसर आकर्षित करने में मदद करते हैं।
मीन- इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। आपको पीला, मस्टर्ड और हल्का नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस रंग के कपड़े पहनने से मानसिक तनाव दूर होता है।
यह भी पढ़ें- आज आधी रात से मीन राशि में वक्री होंगे शनिदेव, इन राशियों के जातक हो जाएं सावधान
यह भी पढ़ें- न चाहते हुए भी कई बार 'बेईमानी' कर बैठते हैं इन जन्मतिथि पर जन्में लोग, बाद में होता है पछतावा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।