विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्य से लेकर शनि तक: मूलांक के अनुसार जानिए आपके के लिए कौन सा दिन है बेहद शुभ

Updated: Sat, 15 Aug 2026 02:26 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है जो व्यक्ति के भाग्यशाली दिन को निर्धारित करता ...और पढ़ें

मूलांक से जानें कौन सा दिन है शुभ? (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक से जानें कौन सा दिन है शुभ? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक का अधिक महत्व है। व्यक्ति के मूलांक की मदद से उसके करियर और स्वभाव समेत कई बातों का पता चलता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है। मूलांक के आधार पर जातक का भाग्यशाली दिन तय होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते है कि किस मूलांक के लिए कौन सा दिन शुभ माना जाता है।

मूलांक के अनुसार जानें अपना शुभ दिन

मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का संबंध सूर्य देव से है। रविवार का दिन सूर्य देव को प्रिय है। इसलिए मूलांक 1 वालों के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है।

मूलांक 2
किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा है। चंद्र देव को सोमवार का दिन समर्पित है। इसलिए मूलांक 2 के लिए सोमवार का दिन भाग्यशाली माना जाता है।

मूलांक 3
मूलांक 3 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 को हुआ है। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इसलिए मूलांक 3 के लिए गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है।

मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को होता है, तो उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का संबंध राहु से है। ऐसे में मूलांक 4 वालों के लिए शनिवार और बुधवार का दिन उत्तम माना जाता है।

मूलांक 5
इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध है। जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है।

मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इसलिए मूलांक 6 के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ और फलदायी माना जाता है।

मूलांक 7
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं। इसलिए मूलांक 7 वालों के रविवार, सोमवार और बुधवार का दिन शुभ माना जाता है।

मूलांक 8
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 की तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। शनिदेव को शनिवार का दिन प्रिय है।

मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी मंगल है। आपके लिए मंगलवार का दिन सबसे शुभ और भाग्यशाली माना जाता है।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र तक नहीं होता इन मूलांक वालों को जिम्मेदारी का अहसास, लगती है ठोकर तब आती है समझ

यह भी पढ़ें- जन्मतिथि से जानें आपके भीतर है शिव का कौन सा स्वरूप

यह भी पढ़ें- ये 2 मूलांक वाले पैदा होते हैं राजयोग के साथ, खुद की इन गलतियों से गंवा बैठते हैं अपना सब कुछ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।