विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये 2 मूलांक वाले पैदा होते हैं राजयोग के साथ, खुद की इन गलतियों से गंवा बैठते हैं अपना सब कुछ

Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:50 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोगों को जीवन में सफलता और समृद्धि के कई अवसर मिलते हैं। जानिए इन मूलांक वालों की कौन-सी गलतियां उनकी किस्मत और सफलता पर असर डालती हैं।

मूलांक 3 और 7: राजयोग के बावजूद अपनी गलतियों से गंवाते हैं सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 3 और 7: राजयोग के बावजूद अपनी गलतियों से गंवाते हैं सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई बातें बताई जाती हैं। मान्यता है कि कुछ मूलांक वाले लोगों में सफलता और धन प्राप्त करने की विशेष क्षमता होती है। इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर भी मिलते हैं। हालांकि, कुछ गलत आदतें और फैसले इनके लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं।

मूलांक 3 और मूलांक 7 वाले लोगों के साथ ऐसा ही होता है। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार इन दोनों मूलांक वालों में आगे बढ़ने और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के गुण होते हैं। लेकिन अपनी कुछ आदतों पर नियंत्रण न रख पाने की वजह से अच्छे अवसर इनके हाथ से निकल जाते हैं।

मूलांक 3 वालों की कमियां

जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 3 का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है।

  • इन लोगों को ज्ञान, शिक्षा और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। ये आत्मविश्वासी होते हैं और अपने दम पर सफलता हासिल करने की कोशिश करते हैं। सही दिशा और मेहनत के साथ ये जीवन में अच्छा मुकाम प्राप्त कर सकते हैं। मगर ये निम्निलिखित कमियां इन्‍हें कभी आगे नहीं बढ़ने देती हैं।
  • मूलांक 3 वालों की एक बड़ी कमजोरी अहंकार को माना जाता है। अपनी बुद्धिमत्ता और ज्ञान पर अधिक भरोसा होने के कारण कभी-कभी ये दूसरों की राय को नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए कई बार ओवर कॉन्फिडेंस में गलतियां कर बैठते हैं।
  • मूलांक 3 वाले लोग कई बार अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार खर्च करने के बजाय दिखावे में ज्यादा पैसा खर्च कर देते हैं। महंगी चीजों, शौक और बिना योजना के किए गए खर्च से आर्थिक परेशानी पैदा हो सकती है।
  • अति-महत्वाकांक्षा और जल्दी सफलता पाने की इच्छा भी इनके लिए नुकसानदायक हो सकती है। बिना पूरी जानकारी के बड़ा फैसला लेना या किसी व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करना परेशानी में डाल सकता है।

मूलांक 7 वालों की कमियां

जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इन्हें गहराई से सोचने वाला, रहस्यमयी और स्वतंत्र स्वभाव का बताया जाता है। ये लोग अपनी मेहनत और समझदारी से आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन इनकी कुछ आदतें इनकी सफलता के मार्ग में बाधा बन जाती हैं।

  • मूलांक 7 वालों के लिए अत्यधिक अहंकार परेशानी का कारण बन सकता है। खुद को हमेशा सही मानने की आदत रिश्तों को प्रभावित कर सकती है।
  • इसके अलावा, हर बात पर शक करना भी इनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपनों पर जरूरत से ज्यादा संदेह करने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
  • मूलांक 7 वाले कई बार लोगों से दूरी बनाकर रहना पसंद करते हैं। जरूरत से ज्यादा अकेले रहना उन्हें अच्छे अवसरों और सहयोग से दूर कर सकता है।
  • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना भी इनके व्यक्तित्व और रिश्तों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इसलिए धैर्य रखना और बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाना इनके लिए फायदेमंद हो सकता है।

अत: इन मूलांक वालों को अपनी खूबियों के साथ कमजोरियों पर भी ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: मूड स्विंग्स की क्वीन होती हैं इन 4 मूलांक की लड़कियां, ड्रामे में भी हैं सबसे आगे

यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक वाले लोगों के हाथ में नहीं रुकता है पैसा, अच्छी कमाई के बावजूद भी बनी रहती है आर्थिक तंगी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।