विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुद को हमेशा कोसते रहते हैं इस मूलांक के जातक, किस्मत को दोष देने का नहीं छोड़ते मौका

Updated: Thu, 13 Aug 2026 12:17 PM (IST)

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 को शनि से जुड़ा माना जाता है। जानिए 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों के स्वभाव, सोच और किस्मत से जुड़ी मान्यताएं।

कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग? (AI-Generated Image)

कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले लोग? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 8 माना जाता है। इस अंक का संबंध शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। अंक ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन, धैर्य और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से मूलांक 8 वाले लोगों के व्यक्तित्व को थोड़ा गंभीर और गहराई से सोचने वाला बताया जाता है।

अंक ज्योतिष में हमारी जन्म तारीख केवल एक संख्या नहीं होती, बल्कि यह हमारे स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व के कई राज खोलती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग जीवन में आने वाली हर मुसीबत का डटकर सामना करते हैं, वहीं कुछ लोग बार-बार असफल होने पर सारा दोष अपनी किस्मत पर मढ़ देते हैं।

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोगों की सोच ऐसी क्यों हो जाती है और जीवन में सफलता पाने के लिए इन्हें क्या करना चाहिए आइए इस आर्टिकल से जानते हैं।

कैसा होता है मूलांक 8 वालों का स्वभाव?

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का स्वामी ग्रह 'शनि' को माना गया है। शनि के प्रभाव के कारण इस मूलांक से जुड़े लोग काफी अनुशासित, मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से पीछे नहीं हटते। हालांकि, शनि ग्रह की चाल और प्रभाव के कारण इन्हें अपनी मेहनत का फल थोड़ा देर से मिलता है, जिससे इनके जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है।

'किस्मत खराब है' ऐसा क्यों लगने लगता है?

मूलांक 8 के जातकों के जीवन में 'देरी' और 'संघर्ष' दो ऐसी चीजें हैं जो अक्सर बनी रहती हैं। जब ये लोग पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हैं और उसके बाद भी परिणाम तुरंत नहीं मिलते, तो मन में निराशा घर करने लगती है। बार-बार काम अटकने की वजह से ये खुद पर भरोसा खोने लगते हैं। अगर इस सोच पर समय रहते काबू न पाया जाए, तो यह आत्मविश्वास को गहरी चोट पहुंचा सकती है।

करियर में तुलना करने से बचें

इस मूलांक के लोग अपने करियर में सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि मान-सम्मान और स्थिरता भी चाहते हैं। जब कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या बिजनेस में तरक्की देर से मिलती है, तो ये लोग न चाहते हुए भी अपने आपको दूसरों से कम्पेयर करने लगते हैं। यही नहीं, अगर करियर या नौकरी में दूसरों को जल्दी मिली सफलता मिल जाए तो भी ये लोग खुद को कम आंकना शुरू कर देते हैं। लेकिन, इन्हें एक बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि शनिदेव भले ही परिणाम देर से दें, लेकिन वह सफलता बेहद मजबूत और टिकाऊ देते हैं।

रिश्तों में ओवरथिंकिंग से बचें

नंबर 8 वाले जरूरत से ज्यादा ओवरथिंकिंग करते हैं। अगर कोई काम इनके मन के मुताबिक न हो तो ये लोग अंदर ही अंदर काफी सोचना शुरू कर देते हैं। जब किसी करीबी से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलता, तो ये उदास होकर खुद को अकेला कर लेते हैं। इसका असर इनके रिश्तों पर भी पड़ता है। ऐसे में अपनी बात को मन में दबाकर रखने के बजाय सामने वाले से खुलकर बात करना ही समझदारी है।

यह भी पढ़ें- जन्मतिथि से जानें आपके भीतर है शिव का कौन सा स्वरूप

यह भी पढ़ें- कहीं आपकी रोज की ये आदत तो नहीं रोक रही तरक्की? मूलांक 1 से 9 तक जानें किसे छोड़नी चाहिए कौन-सी आदत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।