किन मामलों में सबसे आगे रहते हैं मूलांक 8 वाले लोग, इन्हें हराना नहीं होता आसान
मूलांक 8 वाले लोग मेहनती, अनुशासित और धैर्यवान स्वभाव के होते हैं, उनका यह स्वभाव उन्हें हर क्षेत्र में आगे रखता है। ...और पढ़ें

मजबूत इरादों वाले होते हैं मूलांक-8 वाले। (Picture Credit- magnific)
HighLights
शनि के प्रभाव से मेहनती और अनुशासित होते हैं।
कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते, दृढ़ रहते हैं।
मजबूत निर्णय क्षमता और उत्कृष्ट नेतृत्व गुण होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 8 को शनि के प्रभाव वाला अंक माना गया है। यह बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली अंक होता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के जातकों पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव होता है।
इस प्रभाव के कारण यह जातक जीवन में अनुशासन, संघर्ष, धैर्य और कर्म के प्रति बहुत अधिक गंभीर भाव रखते हैं। शनि को कर्म और न्याय का देवता माना गया है। शनि को आलस्य नहीं पसंद हैं । ऐसे में मूलांक 8 वाले लोग अक्सर कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और लगातार आगे बढ़ते रहते हैं। बड़ी बात तो यह है कि इनके अंदर कुछ ऐसे गुण होते हैं, जिनमें इन्हें कोई भी मात नहीं दे सकता है।
मेहनत और अनुशासन में सबसे आगे होते हैं
मूलांक 8 वाले लोगों की सबसे बड़ी ताकत उनकी मेहनत । मेहनत करने से इस मूलांक लोग कभी नहीं घबराते। साथ ही, यह अनुशासनप्रिय होतें हैं। ये लोग किसी भी काम को हल्के में नहीं लेते और हमेशा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं और जबत उसे पूरा न कर लें, दम नहीं लेते हैं। इन्हें आसानी से कुछ नहीं मिलता है। हर चीज को पाने के लिए इन्हें संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए लगातार मेहनत और धैर्य से यह कार्य करते रहते हैं।
मुश्किल हालात में भी नहीं हार मानते
इन लोगों की खासियत होती है कि ये कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी खुद को टूटने नहीं देते हैं। चाहे आर्थिक परेशानी हो, करियर की चुनौती हो या व्यक्तिगत जीवन की उलझनें, मूलांक 8 वाले लोग हर स्थिति का सामना डटकर करते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा गंभीर जरूर होता है, लेकिन यही गंभीरता इन्हें मजबूत बनाती है।
(Picture Credit- magnific)
निर्णय लेने की क्षमता बेहद मजबूत होती है
मूलांक 8 वाले लोग सोच-समझकर और गहराई से विचार करके कोई निर्णय लेते हैं। ये लोग जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करते, बल्कि सिक्के के दोनो पहलू को समझने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। इसी वजह से इनके फैसले अक्सर लंबे समय तक सही साबित होते हैं।
खबरें और भी
नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी निभाने में माहिर होते हैं
इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। चाहे ऑफिस हो या घर हो, मूलांक 8 वाले लोग जिम्मेदारी उठाने से पीछे नहीं हटते। इन्हें टीम को संभालना और मुश्किल समय में टीम को सही दिशा दिखाना अच्छा लगता है।
अत: मूलांक 8 वाले लोग मेहनत करने वाले और मजबूत इरादों वाले होते हैं। इन्हें समझना आसान नहीं होता, लेकिन एक बार इन्हें कोई समझ ले, तो इनका फैन हो जाता है।
यह भी पढ़ें- आसानी से 'I Love You' नहीं कहते इन 3 मूलांक के लोग, यह है असली वजह
यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वाले आज ही बदल लें अपनी ये 5 आदतें, सफलता खुद चलकर आएगी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।