सिर्फ 'पापा की परी' ही नहीं, बल्कि पिता का भाग्य भी बदल देती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां
...और पढ़ें

इन मूलांक की लड़कियां होती हैं पिता के लिए भाग्यशाली (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
मूलांक 2 की लड़कियां भावुक, शांत और पिता की लाडली होती हैं
मूलांक 6 की लड़कियां पिता के लिए मान-सम्मान और धन लाती हैं
मूलांक 9 की लड़कियां पिता के जीवन में उन्नति लेकर लाती हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जिन लड़कियों का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक के ग्रह स्वामी संबंध हैं। ऐसे में इस मूलांक की लड़कियां काफी भावुक और शांत स्वभाव की मानी जाती हैं। साथ ही इन्हें पापा की परी यानी अपने पिता की चहेती होती हैं। चलिए जानते हैं इन मूलांक की लड़कियों के बारे में।
इसलिए कहा जाता है 'पापा की परी'
मूलांक 2 उन मूलांक में से एक हैं, जिनका अपने पिता के साथ बहुत ही गहरा रिश्ता होता है और यह अपने पापा से हर छोड़ी-बड़ी बात शेयर करती हैं। अपने व्यवहार के कारण न सिर्फ अपने पिता की, बल्कि यह लड़कियां पूरे परिवार में सबकी लाड़ली बन जाती हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने पिता के लिए सौभाग्य और धन लेकर आती हैं, साथ ही वे अपनी बात मनवाने में माहिर होती हैं।

मूलांक 2 की ताकत और कमजोरी
मूलांक 2 की लड़कियां बेहद भावुक, कल्पनाशील और शांतिप्रिय होती हैं। यह दूसरों की भावनाओं को बहुत अच्छी तरह समझती हैं। वहीं अगर इनकी कमजोरियों की बात की जाए, तो इस मूलांक की लड़कियां निर्णय लेने में हिचकिचाती हैं। इसके साथ ही बहुत ज्यादा भावुक होने के कारण कभी-कभी लोग इनकी भावनाओं का फायदा भी उठाते हैं।

(Picture Credit- AI Generated)
ये लड़कियां भी होती हैं पापा की लाडली
अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 2 के अलावा, मूलांक 6 और 9 वाली लड़कियों को भी अपने पिता का बहुत लाड़-प्यार मिलता है।
मूलांक 6 - जिन लड़िकयों का जन्म किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शुक्र हैं। यह भी उस मूलांक में से एक है, जिन्हें 'पापा की परी' कहा जा सकता है। साथ ही यह लड़कियां सुख-सुविधाओं का कारक मानी जाती हैं। इनके जन्म से पिता को मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है।
खबरें और भी
मूलांक 9 - अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। ये संख्या मंगल ग्रह से जोड़कर देखी जाती है। मंगल ग्रह के प्रभाव से ये लड़कियां निडर और दृढ़निश्चयी होती हैं। इनके आने से पिता के जीवन में उन्नति और हर कार्य में सकारात्मकता आती है।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी मां की बात नहीं टाल पाते ये लड़के, अंक ज्योतिष में इन्हें माना गया है 'Mumma's boy'
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष राशिफल मई 2026 : मूलांक 4, 5 और 6 वालों के व्यापार में होगा मुनाफा और खुलेंगे सफलता के मार्ग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।