विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां लक्ष्मी की कृपा लेकर ही पैदा होते हैं इन 3 तारीखों पर जन्मे लोग, तिजोरी कभी नहीं रहती खाली

Updated: Mon, 17 Aug 2026 01:43 PM (IST)

अंक शास्त्र के अनुसार, 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है, जिन पर मां ...और पढ़ें

मां लक्ष्मी के प्रिय होते है ये लोग (Picture Credit- AI Generated)

मां लक्ष्मी के प्रिय होते है ये लोग (Picture Credit- AI Generated)


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में मूलांक 1 से 9 का अधिक महत्व है। हर मूलांक का स्वामी ग्रह होता है। ऐसा माना जाता है कि अपने मूलांक के अनुसार इष्ट देव की पूजा-अर्चना करने से जीवन सफल होता है और काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। महीने की 3 तारीख ऐसी हैं, जिनपर जन्म लेने वाले लोगों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। अब आपके मन में सवाल आ रहा है कि ऐसी कौन शुभ तारीख हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं किन तारीख पर जन्म लेने वाले लोगों पर बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा।

मूलांक 6 और मां लक्ष्मी का संबंध

  • अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, विलासिता, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मां लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसी वजह से इन तारीखों पर जन्मे लोग जन्म से ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर आते हैं और इन लोगों पर जीवन में सदैव देवी की कृपा बरसती है
  • ऐसा माना जाता है इन लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। साथ ही हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।
  • इसके अलावा ये लोग बेहद आकर्षक होते हैं और अपनी बातों के द्वारा लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी वजह से समाज में खूब नाम कमाते हैं और करियर में जमकर तरक्की होती है।
  • मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से बेहद रोमांटिक होते हैं। जब ये लोग एक बार किसी को अपना जीवनसाथी बना लेते हैं, तो उसका जीवन में कभी साथ नहीं छोड़ते। ये अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी से बहुत जुड़ाव रखते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये दूसरों का दुख नहीं देख सकते।

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में मां लक्ष्मी की पूजा होती हैं, तो वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। इससे घर में कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होता। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं। आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र तक नहीं होता इन मूलांक वालों को जिम्मेदारी का अहसास, लगती है ठोकर तब आती है समझ

यह भी पढ़ें- जन्मतिथि से जानें आपके भीतर है शिव का कौन सा स्वरूप

यह भी पढ़ें- करियर और व्यापार में मिलेगी अपार सफलता, मूलांक 1 वाले आज ही पहनें माणिक्य रत्न, पढ़ें नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।