अररिया डबल मर्डर केस में 2 FIR दर्ज, 150 अज्ञात लोगों को बनाया गया आरोपी
फारबिसगंज में हुए दोहरे हत्याकांड में दोनों मृतक, नबी हुसैन और रवि चौहान, पूर्व परिचित और दोस्त थे। नबी के भाई ने रवि और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया ह ...और पढ़ें

अररिया डबल मर्डर केस में 2 FIR दर्ज, 150 अज्ञात लोगों को बनाया गया आरोपी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड के गेट संख्या दो पर गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड के दोनों मृतक आपस में एक दूसरे से पूर्व से परिचित और दोस्त थे। यह बात दर्ज केस में सामने आई है।
हत्याकांड को लेकर दोनों मृतकों के स्वजनों की ओर से दर्ज कराए गए केस में इस बात का जिक्र स्पष्ट रूप से किया गया है। मृतक चालक नबी हुसैन के भाई अली हुसैन पुत्र स्व.मो. मुद्दीन ने फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 205/26 दिनांक 09.04.2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कराया है।
जिसमें मुख्य आरोपित मृतक रवि चौहान के साथ अन्य संदिग्ध सहयोगी की घटना में संलिप्त होने की आशंका जाहिर की है। दर्ज केस में दोनों के पूर्व से परिचित होने की बात कही गई है।
पैसों का विवाद
दूसरा केस मृतक रवि चौहान के पिता भीम चौहान ने फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 206/26 दिनांक 09.04.2026 धारा 103(2) बीएनएस के तहत दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने घटना का कारण रुपये के लेनदेन में हुए विवाद को बताया है।
उन्होंने दर्ज कराए गए केस में अपने पुत्र रवि के द्वारा नबी हुसैन की तेज धारदार चाकू से गला काटकर हत्या करने की बात कही है। उन्होंने घटना की जानकारी का स्रोत इंटरनेट मीडिया बताया है। वहीं, आरोप लगाते हुए 150 अज्ञात लोगों के द्वारा अपने पुत्र रवि चौहान को पीट पीटकर हत्या कर देने की बात कही है।
खबरें और भी
'दोनों के बीच थी दोस्ती'
दोनों मृतक के स्वजनों के द्वारा दर्ज कराए गए केस में स्पष्ट तौर पर दोनों के बीच पूर्व से परिचित होने और दोस्ती होने की बात कही गई है। बहरहाल पुलिस मामले में अनुसंधान में जुटी है।
मामले को लेकर दर्ज दो केस के अलावा एक केस अस्पताल में हुए तोड़फोड़ को लेकर अस्पताल प्रबंधन प्रवीण कुमार की ओर से दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
मामले में पूछे जाने पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने दोनों मृतक के स्वजनों के द्वारा थाना में केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
एसडीपीओ ने बताया कि दर्ज केस के आलोक में सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। साथ ही प्राप्त वीडियो से अज्ञात आरोपितों की पहचान की जा रही है। एसडीपीओ ने पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- अररिया हत्याकांड: 'सत्तू वाली का क्या हाल है', मामूली मजाक पर भड़का रवि; सिर धड़ से कर दिया अलग
यह भी पढ़ें- अररिया हत्याकांड: नबी हुसैन की हत्या से जोगबनी में आक्रोश, भारत-नेपाल सड़क मार्ग 5 घंटे रहा बाधित