अररिया हत्याकांड: 'सत्तू वाली का क्या हाल है', मामूली मजाक पर भड़का रवि; सिर धड़ से कर दिया अलग
फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड में पिकअप चालक नबी हुसैन और सत्तू विक्रेता रवि चौहान की हत्या हो गई। एक मामूली मजाक "सत्तू वाली का क्या हाल है" पर विवाद ...और पढ़ें

'सत्तू वाली का क्या हाल है', नबी के सवाल पर भड़का रवि; सिर धड़ से कर दिया अलग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड के पास गुरुवार को पिकअप चालक नबी हुसैन की हत्या एवं उन्मादी भीड़ द्वारा आरोपित रवि चौहान की पीट-पीटकर हत्या मामले में कई तरह की बातें लोगों के द्वारा कही जा रही है।
लोगों के द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि विवाद का कारण मामूली बात है। ठेले के नीचे ही बैठकर दोनों धूम्रपान करते हैं और इस दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है।
बताया जा रहा है कि पिकअप चालक ने पूछा- सत्तू वाली का क्या हाल है, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ा और घटनाक्रम में दोनों की जान चली गई। वहीं, लोगों की मानें तो सत्तू बेचने वाला रवि चौहान एवं पिकअप चालक नबी हुसैन में पुरानी जान-पहचान थी।
मार्केटिंग यार्ड की गेट संख्या-दो के समीप रवि ठेला लगाकर सत्तू बेचता था, जबकि नबी पिकअप से सब्जी सहित अन्य सामान लोड करता था। नबी वहां प्राय: सत्तू भी पिया करता था, लेकिन एक हल्के मजाक में विवाद इतना बढ़ा की दोनों की जान चली गई। घटनाक्रम की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
अररिया हत्याकांड: कृषि उत्पादन बाजार समिति में एक साथ दो मर्डर की टाइमलाइन
- सुबह लगभग 9:10 मिनट में पिकअप चालक नबी हुसैन एवं ठेले पर सत्तू बेचने वाला रवि चौहान दोनों ठेले के पीछे बैठकर धूम्रपान करता है। इस दौरान ठेले के पास अन्य दो चार व्यक्ति भी मौजूद थे।
- सुबह लगभग 9:12 मिनट में दोनों के बीच मारपीट शुरू होती है। इस दौरान नबी हुसैन को रवि चौहान चाकू घोंपकर घायल कर देता है।
- सुबह के लगभग 9:14 मिनट में जब नबी हुसैन घायल होकर जमीन पर गिर जाता है तो रवि चौहान उसके शरीर पर चढ़कर चाकू से गर्दन काटकर सिर को धड़ से अलग कर देता है। सिर को ले जाकर मार्केटिंग यार्ड के दूसरी ओर गेट संख्या दो के सामने रख देता है।
- सुबह के लगभग 9:24 मिनट तक आरोपित रवि चौहान अपने ठेले के पास खड़ा रहता है एवं खून से सना चाकू को भी हाथ में लिए रहता है। साथ ही अपने आसपास आने वाले लोगों को धमकी भी देता है। लगभग 10 मिनट तक वह लोगों को धमकी देता रहता है। उसके बाद वह रजिस्ट्री आफिस की ओर जाने वाली सड़क मार्ग की दिशा में भागने लगता है।
- सुबह के लगभग 10:12 मिनट में भीड़ रवि चौहान को घसीटकर घटनास्थल पर लाती है। घटनास्थल पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान मौजूद रहते है। इस दौरान भीड़ उसकी लगातार पिटाई करती रहती है।
- पुलिस आरोपित रवि चौहान को छोड़ने के लिए भीड़ से छुड़ाने का प्रयास करती है। आरोपित युवक को अपने कब्जे में लेकर सिटी रिक्शा में भी बैठाती है, लेकिन भीड़ सिटी रिक्शा को उल्टा देती है। पुलिस की गिरफ्त से छीनकर पीट पीटकर मार देती है।
यह भी पढ़ें- अररिया हत्याकांड: नबी हुसैन की हत्या से जोगबनी में आक्रोश, भारत-नेपाल सड़क मार्ग 5 घंटे रहा बाधित