Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में भैंस चराते समय पोखर में डूबा युवक, मौत से गांव में पसरा मातम

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 10:18 PM (IST)

    रानीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। भैंस चराने गए कुंदन कुमार नामक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। फिसल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. रानीगंज के परमानंदपुर में युवक की डूबने से मौत।

    2. भैंस चराते समय पोखर में पैर फिसलने से हादसा।

    3. कुंदन कुमार परिवार का सहारा था, शोक की लहर।

    संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर गांव के वार्ड संख्या नौ में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में की गई है, जो टुनटुन यादव का पुत्र था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार रोज की तरह भैंस चराने के लिए गांव के पास स्थित पोखर के किनारे गया था। इसी दौरान पोखर के पास फिसलन होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। तैरना नहीं आने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूबने लगा।

    घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से युवक को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के स्वजन रमाकांत यादव ने बताया कि युवक भैंस चराता था, इसी क्रम में भैंस गहरे पानी में चला गया।

    भैंस को निकालने के क्रम में युवक का पैर फिसल गया और वह गहरा पानी में चला गया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कुंदन कुमार परिवार का सहारा था।

    यह भी पढ़ें- NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में बड़ा एक्‍शन; एसआईटी का गठन, पटना आईजी को भी जिम्‍मेदारी

    यह भी पढ़ें- बिहार में सरकारी जमीन पर खुला खेल, खासमहाल से रक्षा मंत्रालय तक की भूमि पर कब्जा, अवैध जमाबंदी

    यह भी पढ़ें- Darbhanga crime news : गूगल पर नंबर ढूंढना पड़ रहा भारी, साइबर ठग उड़ा रहे खाते से लाखों रुपये

    खबरें और भी