औरंगाबाद के आकाश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, सोशल मीडिया से दूरी को बताया सफलता का मंत्र
औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के वन मंझौली गांव के आकाश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान हासिल किया है। किसान के बे ...और पढ़ें

आकाश ने लहराया परचम। (जागरण)
HighLights
आकाश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त किए।
राज्य में आठवां स्थान हासिल कर औरंगाबाद का नाम रोशन किया।
सोशल मीडिया से दूरी और मोबाइल के सदुपयोग की सलाह।
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के सूदूर इलाके देव प्रखंड के वन मंझौली गांव निवासी बृजमोहन यादव का पुत्र आकाश कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 483 अंक लाकर राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
बताया जा रहा है कि आकाश के पिता बृजमोहन यादव पेशे से किसान हैं। आकाश ने बताया कि पढ़ाई में कड़ी मेहनत कर उसने ये सफलता अर्जित की है।
आकाश प्रतिदिन घर से छह किलोमीटर दूर साइकिल चला कर पढ़ाई करने प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरी, कुटुंबा जाता था। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। अब वो आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है।
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
उसने अन्य छात्रों के लिए संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई करने वाले बच्चों को मोबाइल के अंतर्गत सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
उन्होंने बताया कि वो सोशल मीडिया पर केवल यूट्यूब का इस्तेमाल करता था। कभी-कभी वे यूट्यूब देखकर अपने प्रश्न को सॉल्व करता था।
आकाश ने बताया कि जो बच्चे मोबाइल का सदुपयोग करते हैं उनके लिए यह एक अच्छा माध्यम है हो सकता है परंतु जो बच्चे मोबाइल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं वे अपने को धोखा देते हैं साथ ही माता-पिता के अरमान पर पत्थर चलाते हैं।
आकाश ने कहा की पढ़ाई के लिए मोबाइल का उपयोग प्रश्न हल करने अथवा कठिन प्रश्नों को जानने के लिए करना चाहिए इससे सफलता मिलन निश्चित है। उसने अपने संदेश में कहा की मोबाइल का उपयोग नहीं हमें सदुपयोग करना चाहिए।