Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बदल जाएगा औरंगाबाद जिले का नाम? गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

    Updated: Sun, 24 May 2026 05:21 PM (IST)

    सामाजिक संस्था केशव लोक मंच ने औरंगाबाद का नाम बदलकर आदित्य नगर करने की मांग पर गृह मंत्रालय द्वारा संज्ञान लेने पर खुशी जताई है। ...और पढ़ें

    क्या बदल जाएगा औरंगाबाद जिले का नाम। (फाइल फोटो)

    क्या बदल जाएगा औरंगाबाद जिले का नाम। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गृह मंत्रालय ने नाम बदलने की मांग पर संज्ञान लिया।

    2. केशव लोक मंच ने आदित्य नगर नामकरण पर हर्ष व्यक्त किया।

    3. सूर्य मंदिर की महिमा के आधार पर नाम बदलने की मांग।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। सामाजिक संस्था केशव लोक मंच ने दानी बिगहा स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की।

    इस बैठक में औरंगाबाद का नाम आदित्य नगर रखने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए संज्ञान पर हर्ष व्यक्त किया गया।

    आदित्य नगर रखने की मांग

    बैठक में बताया गया कि यहां विश्व विख्यात सूर्य मंदिर की महिमा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए जिले का नाम परिवर्तन कर आदित्य नगर रखा जाए।

    इस कार्य के लिए राज्य सरकार, राज्यपाल और अन्य सक्षम विभागों को पत्राचार किया गया है। केशव लोक मंच की कार्यकारिणी समिति ने आगे की रणनीति तय करने का संकल्प लिया।

    बैठक में अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, इंजीनियर कमलेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह, शंकर सिंह, ललन सिंह, प्रिंस यादव, रामप्रसाद यादव, प्रिंस कुमार, चिंटू कुमार, पंकज कुमार और सिद्धि सिंह उपस्थित रहे।

    उन्होंने कहा कि संवैधानिक, गांधीवादी और तकनीकी रूप से व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत औरंगाबाद की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए आदित्य नगर की मांग की लड़ाई जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिली रफ्तार; औरंगाबाद के धनीवार में जमीन मापी का रास्ता साफ

    यह भी पढ़ें- Aurangabad-Gaya Road Project: औरंगाबाद से गयाजी तक सफर होगा सुपरफास्ट, 62 किलोमीटर सड़क पर खर्च होंगे 180 करोड़