बांका के हॉस्टल में जानलेवा हमले के बाद 9 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम, लोगों में भारी आक्रोश
बांका के माउंट केरला स्कूल हॉस्टल में जानलेवा हमले में जख्मी 9 वर्षीय छात्र आनंद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड ...और पढ़ें
-1782737259496_m.webp)
गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम। फोटो जागरण
HighLights
9 वर्षीय छात्र आनंद कुमार की इलाज के दौरान मौत।
माउंट केरला स्कूल हॉस्टल में हुआ था जानलेवा हमला।
पुलिस ने स्कूल निदेशक राजीव रंजन को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, बांका। जिला के कटोरिया प्रखंड के राधानगर स्थित माउंट केरला आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से जख्मी एलकेजी के 9 वर्षीय छात्र आनंद कुमार की सोमवार को भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया था, लेकिन वहां भर्ती नहीं मिलने पर स्वजन उसे वापस भागलपुर ले आए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
कटोरिया पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विद्यालय के सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
छात्र की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने राधानगर के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अचेत अवस्था में मिला था छात्र
ज्ञात हो कि 21 जून की अल सुबह आनंद कुमार हॉस्टल में अचेत अवस्था में मिला था। उसे गंभीर हालत में पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया था।
बाद में चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर किया, लेकिन वहां भर्ती नहीं मिलने के कारण स्वजन उसे पुनः भागलपुर ले आए। लगातार इलाज के बावजूद चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके।
जांच में सामने आया है कि छात्र के शरीर पर 15 हमले किए गए थे, जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी। इस मामले में छात्र के स्वजन ने विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन, प्राचार्या सहित अन्य लोगों के विरुद्ध कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपितों की भूमिका भी खंगाल रही है।