Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में बेटे की चाह में बहू की हत्या, शव के टुकड़े कर फेंका; पति-सास गिरफ्तार

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 06:36 PM (IST)

    बांका में बेटे की चाहत में बहू प्रियंका देवी की हत्या कर शव के टुकड़े किए गए। पुलिस ने सास की निशानदेही पर शौचालय की टंकी से धड़ बरामद किया, पति और सा ...और पढ़ें

    बांका में बेटे की चाह में बहू की हत्या, शव के टुकड़े कर फेंका; पति-सास गिरफ्तार

    बांका में बेटे की चाह में बहू की हत्या, शव के टुकड़े कर फेंका; पति-सास गिरफ्तार

    HighLights

    1. प्रियंका देवी की हत्या बेटे की चाह में की गई।

    2. शौचालय की टंकी से मृतका का धड़ बरामद हुआ।

    3. पति विवेक पंडित और सास विमला देवी गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के रांगा नवीबांध गांव निवासी विवेक पंडित की पत्नी प्रियंका देवी (26) हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को मृतका की सास विमला उर्फ मधुमाला देवी की निशानदेही पर पंचायत सरकार भवन रांगा के समीप सिंचाई विभाग की खंडहर कालोनी के शौचालय की टंकी से प्रियंका का धड़ बरामद किया गया।

    धड़ बोरे में बांधकर टंकी में छिपाया गया था और ऊपर झाड़ियां डालकर ढक दिया गया था। हालांकि, मृतका के हाथ और पैर अब भी बरामद नहीं हो सके हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है।

    मटिहानी गांव निवासी मृतका के पिता सुगदेव पंडित के आवेदन पर पुलिस ने पति विवेक पंडित, ससुर प्रदीप पंडित उर्फ नफरु, सास विमला उर्फ मधुमाला देवी, ननद सिंकी उर्फ मनिया देवी, पश्चिम बंगाल निवासी दामाद धीरज कुमार तथा दो नाबालिग ननद और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    पुलिस ने पति विवेक पंडित और सास विमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अभिरक्षा में ली गई नाबालिग ननद को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

    खबरें और भी

    रविवार को डुमरहार गांव के समीप जोर से प्रियंका का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। पुलिस ने करीब 21 घंटे तक लगातार जंगल, जोर, तालाब, नहर और झाड़ियों में तलाश अभियान चलाया।

    कड़ाई से पूछताछ के दौरान सास ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शनिवार शाम घर के पीछे पति सहित अन्य स्वजनों के साथ मिलकर गड़ासा से प्रियंका की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिए गए।

    स्वजनों का आरोप है कि वर्ष 2021 में विवाह के बाद तीन बेटियों के जन्म के कारण ससुराल पक्ष प्रियंका को लगातार प्रताड़ित करता था और बेटा नहीं होने का ताना देता था। बुधवार को उसकी छोटी बहन अंशु प्रिया की शादी थी, जिसमें शामिल होने को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया।

    बेलहर एसडीपीओ रविंद्रमोहन प्रसाद के निर्देश पर इसके लिए विशेष टीम बनाई थी। इसमें इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ,बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, जिलेबिया मोड़ के राजू कुमार ठाकुर, खेसर के सुप्रिया कुमारी, सुईया कन्हैया कुमार झा, तकनीकी शाखा प्रभारी मनीष कुमार, ने धड़ को बरामद किया है।

    मृतका के धड़ को रांगा सिंचाई कालनी के खंडहर शौचालय टंकी से बरामद कर लिया गया है। आरोपित पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। - रविंद्रमोहन प्रसाद, एसडीपीओ बेलहर

    यह भी पढ़ें- बांका के हॉस्टल में जानलेवा हमले के बाद 9 वर्षीय छात्र ने तोड़ा दम, लोगों में भारी आक्रोश

    यह भी पढ़ें- पापा के पास ठीक से रहना, मैं जा रही हूं... बेटी से कह तीसरी बार असम से बिहार आई महिला, प्रेमी से बोली- अब मुझे रखो