Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका डबल मर्डर: मुख्य आरोपी सचिन सिंह गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 09:05 AM (IST)

    बांका के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को रांची से गिरफ्तार किया गया। हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। ...और पढ़ें

    गिरफ्तार मुख्य आरोपी सचिन सिंह (फाइल फोटो)

    गिरफ्तार मुख्य आरोपी सचिन सिंह (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुख्य आरोपी सचिन सिंह रांची से गिरफ्तार हुआ।

    2. हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की।

    3. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल।

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। बलिया संथाली टोला में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित सचिन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अमृत होटल से की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए बलिया संथाली टोला लेकर पहुंची।

    पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि हथियार बरामदगी के दौरान सचिन सिंह ने शनिवार की सुबह पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर लोडेड पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

    इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

    एसपी ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोडेड पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    गौरतलब है कि छह दिन पूर्व रविवार की शाम बलिया संथाली टोला के समीप अपराधियों ने गरीबपुर पंचायत के धर्मराय गांव निवासी गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    घटना के बाद मुख्य आरोपित सचिन सिंह और सह-आरोपित सोमनाथ सिंह फरार हो गए थे। पुलिस इससे पहले सोमनाथ सिंह को बेगूसराय के तेघड़ा से गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को पुलिस इस मामले में बड़ी सफलता मान रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में अनोखा मामला : 150 रुपये का विवाद, 45 साल तक चली कोर्ट की जंग... बुढ़ापे में मिली रिहाई

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में जिस शख्स की हत्या हुई, थाने के मालखाने से गायब हुआ उसका मोबाइल; जज ने थानाध्यक्ष को थमाया शोकॉज